जानिए, छोटा राजन को भारत लाने में कैसी होगी सिक्योरिटी
इंडोनशिया के बाली में गिरफ्तार हुए अंडरव्लर्ड डॉन छोटा राजन से मिलने भारतीय दूतावास के प्रथम सचिव संजीव अग्रवाल पहुंचे।
छोटा राजन से मिलने के बाद संजीव ने कहा कि भारत सरकार का मकसद छोटा राजन को सिर्फ सलाहकार मुहैया कराना है।
संजीव के छोटा राजन से मिलने के बाद इस बात की अटकलें भी तेज हो गई हैं कि उसे भारत जल्द ही लाया जा सकता है। संजीव ने छोटा राजन से जकार्ता में मुलाकात की।
ये होंगे टीम में
बताते चलें कि छोटा राजन को बीते दिनों उस समय गिरफ्तार किया गया जब वो ऑस्ट्रेलिया से बाली आया हुआ था। छोटा राजन की गिरफ्तारी के बाद उस पर हमले की आशंका की वजह से भारत सरकार उसे कड़ी सुरक्षा मे भारत लाने की तैयारी कर रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से खबर है कि छोटा राजन के प्रत्यर्पण के लिए जाने वाली टीम में सीबीआई और पुलिस अफसरों की टीम शामिल होंगी। इसके साथ ही कुछ कमांडोज भी भेजे जाएंगे। वहीं उसकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तीन स्नाइपर शूटर्स भी मौजूद होंगे।