फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   raja bhaiya undergoes lie detection test

डेढ़ घंटे तक राजा भैया ने किया 'सच का सामना'

Thu, 20 Jun 2013 08:36 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Thu, 20 Jun 2013 08:36 PM IST
विज्ञापन
raja bhaiya undergoes lie detection test

उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया का बृहस्पतिवार को लाई डिटेक्शन टेस्ट किया गया। यह टेस्ट कुंडा के डीएसपी जियाउल हक की हत्या के सिलसिले में किया गया।

विज्ञापन


सीबीआई सूत्रों ने बताया कि राजा भैया लाई डिटेक्शन टेस्ट के लिए सुबह केंद्रीय फॉरेंसिक एवं वैज्ञानिक प्रयोगशाला पहुंचे थे।

उनके लाई डिटेक्शन टेस्ट की अनुमति लखनऊ की एक अदालत ने दी थी। राजा भैया ने पहले कहा था कि उन्होंने अपने बयान में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया है और किसी भी टेस्ट का सामना करने से नहीं घबराते हैं।
विज्ञापन


सीबीआई ने अदालत में लाई डिटेक्शन टेस्ट को सही ठहराते हुए कहा था कि जियाउल हक हत्या मामले में राजा भैया एक संदिग्ध हैं। ऐसे में उनके पोलिग्राफिक टेस्ट की इजाजत दी जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजा भैया का लाई डिटेक्शन टेस्ट करीब डेढ़ घंटे तक चला। इसके नतीजे कुछ दिन में सीबीआई को मिल जाएंगे। सूत्रों ने बताया कि उत्तर प्रदेश के पूर्व खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री रघुराज प्रताप ने किसी भी सवाल से कन्नी नहीं काटी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed