{"_id":"403d8026-cf41-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"raja-bhaiya-s-name-not-in-chargesheet-filed-by-cbi-in-kunda-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंडा कांडः चार्जशीट दाखिल, राजा भैया का नाम नहीं","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
कुंडा कांडः चार्जशीट दाखिल, राजा भैया का नाम नहीं
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 07 Jun 2013 01:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंडा के डीएसपी जिया-उल-हक की हत्या से जुड़े मामले में सीबीआई ने आज चार्जशीट दाखिल कर दी। इस हत्या को लेकर शक की सुई उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की ओर घूमी थी। लेकिन सीबीआई की ओर से दाखिल चार्जशीट में उनका नाम नहीं है।
विज्ञापन
दरअसल, सीबीआई को अब तक पूर्व मंत्री के खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं मिला है। और सबूत जुटाने के लिए वह राजा भैया का लाइ डिटेक्टर टेस्ट करना चाहती है, जिसके लिए उसने कोर्ट से इजाजत मांगी थी।
विज्ञापन
पहले ऐसा कहा जा रहा था कि अगर सीबीआई को इस मामले में राजा भैया के शामिल होने के कोई ठोस सबूत मिलते हैं, तो चार्जशीट में उनका नाम भी शामिल किया जा सकता है। लेकिन शुक्रवार को दाखिल आरोपपत्र में उनका नाम नहीं है।
विज्ञापन
सीबीआई ने पिछले महीने राजा भैया से 20 घंटे से ज्यादा देर तक पूछताछ की थी। जिया-अल-हक की विधवा परवीन आजाद ने अपने पति की हत्या में राजा भैया के शामिल होने का आरोप लगाया था। इन आरोपों के बाद उन्हें खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री के पद से इस्तीफा देना पड़ा था।
हक की 2 मार्च को प्रतापगढ़ जिले में उस वक्त हत्या कर दी गई थी, जब वह गांव के सरपंच की हत्या की जांच करने वहां गए थे।