फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   raja accuses vahanvati of telling lies

राजा ने वाहनवती पर जड़ा झूठ बोलने का आरोप

Sun, 24 Mar 2013 10:20 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Sun, 24 Mar 2013 10:20 PM IST
विज्ञापन
raja accuses vahanvati of telling lies

2जी स्पेक्ट्रम घोटाले के मुख्य आरोपी पूर्व टेलीकॉम मंत्री ए राजा ने जेपीसी को बताया है कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को नीतिगत फैसलों की जानकारी थी।

विज्ञापन


साथ ही उन्होंने अटार्नी जनरल जीई वाहनवती पर लगातार उनके खिलाफ झूठ बोलने का आरोप भी लगाया। हालांकि राजा खुद जेपीसी के समक्ष पेश नहीं हुए बल्कि उन्होंने समिति द्वारा भेजी लिखित सवालों की सूची के जवाब दिए।
विज्ञापन


राजा ने कहा कि प्रधानमंत्री और तत्कालीन विदेश मंत्री प्रणब मुखर्जी को लाइसेंस पॉलिसी के बारे में जानकारी दी गई थी। 17 पन्नों के अपने जवाब में राजा ने कहा कि 2 नवंबर, 2007 को उन्होंने प्रधानमंत्री के साथ टेलीकॉम सेक्टर से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर पत्राचार किया और साथ ही निजी तौर पर भी चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


13 मार्च को भेजे गए अपने नोट में उन्होंने कहा, ‘इन चर्चाओं में यह सहमति बनी कि संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री तत्कालीन विदेश मंत्री प्रणब मुखर्जी से बातचीत करेंगे क्योंकि वह स्पेक्ट्रम खाली करने पर बनाए गए मंत्रिमंडल समूह की अध्यक्षता कर रहे थे।’

राजा ने कहा कि उनके और मुखर्जी के बीच नवंबर, 2007 में अतिरिक्त स्पेक्ट्रम के आवंटन, दोहरी प्रौद्योगिकी के मुद्दे और नए लाइसेंसों के विषय पर बातचीत हुई।


जनवरी, 2008 में हुए आवंटन तक की सिलसिलेवार जानकारी देते हुए राजा ने कहा कि तत्कालीन सालिसिटर जनरल भी इन चर्चाओं के दौरान मौजूद रहे थे क्योंकि इसी मुद्दे पर मुकदमा दूरसंचार विवाद निवारण एवं अपीली प्राधिकरण (टीडीएसएटी) में लंबित था।

राजा ने कहा, ‘जाहिर है कि संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री द्वारा 26.12.2007 को माननीय प्रधानमंत्री को भेजा गया पत्र और कुछ नहीं बल्कि सालिसिटर जनरल के भेजे गये नोट और उसके बाद विदेश मंत्री एवं संचार व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री से उनकी बातचीत को संयुक्त रूप से भेजा जाना था।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed