फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   raj thakrey comment's on pm modi's foregin tours

राज ठाकरे का तंज, 'विदेश से मोदी को लेकर सलमान खान आएंगे'

Fri, 30 Oct 2015 01:04 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 30 Oct 2015 01:04 PM IST
विज्ञापन
raj thakrey comment's on pm modi's foregin tours

मैंने सुना है कि सलमान खान 'बजरंगी भाईजान पार्ट 2 बना रहे हैं और इसमें वो मोदी को विदेश से भारत लाते हुए दिखाई देंगे।'

विज्ञापन


ये बात महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के नेता राज ठाकरे ने एक कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी की विदेश यात्राओं पर चुटकी लेते हुए कही।

उन्होंने पीएम मोदी यह आरोप भी लगाया कि वे भारतीय इतिहास में पहले पीएम हैं जो लंबे समय तक देश से बाहर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें कैसी सरकार चाहिए? राज ने कहा कि पीएम काम करने के बजाए हर चीज पर बैन लगाने पर जुट गए हैं।

बुलेट ट्रेन की जरुरत क्या है?

raj thakrey comment's on pm modi's foregin tours

उन्होंने पीएम मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट मुंबई से अहमदाबाद के बीच बुलेट ट्रेन योजना की भी आलोचना की।

उन्होंने कहा कि आखिर मुंबई और अहमदाबाद के बीच बुलेट ट्रेन की जरुरत क्या है? ठाकरे ने शिवसेना और भाजपा के रिश्तों पर तंज कसते हुए कहा कि जिस तरह से ये लोग सार्वजनिक रुप से दोनों पार्टियां लड़ रही हैं, ऐसे में तो कोई पति पत्नी भी नहीं लड़ते।

इस दौरान राज ठाकरे ने पाकिस्तनी गजल गायक का शिवसेना द्वारा किए गए विरोध का समर्थन भी किया। उन्होंने कहा कि हमारे देश में प्रतिभा की भरमार है, तो हम बाहर से क्यों बुलाए?

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed