फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Raj Thackeray's daughter meets with road accident.

राज की बेटी का एक्सीडेंट, मिलने पहुंचे उद्धव

Mon, 03 Nov 2014 09:15 PM IST
Updated Mon, 03 Nov 2014 09:15 PM IST
विज्ञापन
Raj Thackeray's daughter meets with road accident.

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे की बेटी का एक्सीडेंट हो गया है। उनके पैर में फ्रेक्चर है और चेहरे पर भी टांके आए हैं। वह स्कूटी से गिर गई थीं।

विज्ञापन


घटना शनिवार रात करीब डेढ़ बजे की है जब उर्वशी अपनी सहेली के साथ स्कूटी पर घूमने के लिए निकल पड़ीं। महालक्ष्मी जंक्शन के पास उनकी स्कूटी का पहिया फिसल गया और पिछली सीट पर बैठीं उर्वशी गिर पड़ीं।
विज्ञापन


बेटी की चोट के चलते राज ने कल्याण और दोंबिवली इलाके का दौरा टाल दिया है। यहां उनका पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात का कार्यक्रम था। पहले उन्हें जसलोक अस्पताल ले जाया गया था लेकिन बाद में राज ने उन्हें हिंदुजा अस्पताल में दिखाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

उद्धव भी पहुंचे मिलने के लिए

Raj Thackeray's daughter meets with road accident.

हिंदुजा अस्पताल में भर्ती उर्वशी ठाकरे को देखने के लिए शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे भी पहुंचे। उन्होंने राज ठाकरे से बेटी का हालचाल पूछा और दोनों के बीच करीब 45 मिनट तक बातचीत हुई।

खबर के मुताबिक इस दौरान उद्धव ने राज के परिवार से भी बातें कीं और राज के कंधे पर हाथ भी रखा। जब उद्धव का ऑपरेशन हुआ था तो राज भी वहा पहुंचे थे और काफी देर तक रुके थे।

कई साक्षातकारों में भी राज ठाकरे ने कहा है कि साथ आना या ना आना वक्त पर निर्भर करता है। हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों में राज ठाकरे की पार्टी MNS को करारा झटका लगा था और पार्टी ने मात्र एक सीट पर जीत दर्ज की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed