फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Raj Thackeray's attack on PM Modi.

राज का मोदी पर निशाना, गुजराती पीएम मंजूर नहीं

Mon, 06 Oct 2014 11:11 AM IST
Updated Mon, 06 Oct 2014 11:11 AM IST
विज्ञापन
Raj Thackeray's attack on PM Modi.

मुंबई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा के बाद मराठी-बनाम गुजराती का मुद्दा तूल पकड़ लिया है। प्रखर मराठीवादी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) अध्यक्ष राज ठाकरे ने मोदी पर जमकर हल्ला बोला है।

विज्ञापन


राज ने कहा कि मोदी अमेरिका में जाकर भी गुजराती अस्मिता को नहीं भूले। हमें भाषावाद और प्रांतवाद का पाठ पढ़ा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने गुजराती में केम छो कहकर स्वागत किया। क्या मोदी गुजरात के प्रधानमंत्री हैं। गुजराती प्रधानमंत्री हमें मंजूर नहीं।
विज्ञापन


ये वही राज ठाकरे हैं जो लोकसभा चुनाव में मोदी की माला जप रहे थे और उनकी जमकर स्तुति करते थे। लेकिन विधानसभा चुनाव में हवा का रुख बदल गया है। राज हमलावर हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

चुनावी जनसभा में बोले राज ठाकरे

Raj Thackeray's attack on PM Modi.

रविवार रात मुंबई की एक चुनावी जनसभा में उन्होंने कहा कि मोदी अभी तक गुजरात के मुख्यमंत्री की छवि से बाहर नहीं निकल पाए हैं। वे देश के प्रधानमंत्री हैं लेकिन गुजराती अस्मिता को नहीं छोड़ पा रहे हैं।

अगर गुजराती मानसिकता से ऊपर उठे होते तो अमेरिका राष्ट्रपति बराक ओबामा उनका हिंदी में भी स्वागत कर सकते थे। मोदी के जापान दौरे पर मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन की घोषणा हुई। इस पर भी राज ने तंज कसा।

उन्होंने कहा कि इसकी क्या जरूरत है क्या मुंबई से अहमदाबाद जाकर ढोकला खाना है। राज ने कहा कि महाराष्ट्र के चुनाव में मोदी ही भाजपा के पोस्टर ब्वाय हैं क्योंकि महाराष्ट्र भाजपा में कोई नेता ही नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed