राज ठाकरे ने उड़ाया मोदी का मजाक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे ने एक नए विवाद को न्योता दे दिया है। हालांकि इस बार उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं को किसी पर हमला करने, टोल न देने या तोड़फोड़ करने का आदेश नहीं दिया है, बल्कि इस बार उन्होंने मजाक उड़ाया है।
उन्होंने एक चुटकुले के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मजाक उड़ाया है।
लोकसभा चुनावों से पहले तक राज ठाकरे नरेंद्र मोदी के मुरीद रहे हैं। लेकिन अपने कार्यकर्ताओं के बीच उन्होंन मोदी पर जिस प्रकार तंज किया है, उससे मनसे और मोदी के बीच उभरते नए समीकरणों के संकेत मिल रहे हैं।
चुटकुले जरिए निशाना साधा
दरअसल मनसे ने अपने कार्यकर्ताओं के लिए सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर कार्यक्रम आयोजित किया था। मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी पर एक चुटकुले जरिए निशाना साधा।
उन्होंने कहा, 'एक पति ने अपनी पत्नी से कहा कि मै तुम्हारे लिए आसमान से चांद-तारे तोड़ लाऊंगा। हीरे-जवाहरात लाऊंगा। सारे वादे पूरा करूंगा। जवाब में पत्नी ने कहा, चल हट मोदी कहीं का।'
महाराष्ट्र मे साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में राज की इस तंज के कई मतलब निकाले जा रहे हैं।
तल्खी का क्या मतलब है
लोकसभा चुनावों में राज ठाकरे विभिन्न मंचों से कई बार मोदी की तारीफ की। उनकी तारीफ शिवसेना को नागवर भी लगती थी। गठबंधन न होने के बाद भी उन्होंने नरेंद्र मोदी के लिए वोट मांगे।
राज के मोदी प्रेम के कारण शिवसेना और भाजपा के संबंधों तनाव की स्थिति भी पैदा हो गई थी। उद्घव ठाकरे ने इस मामले में तत्कालीन पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह से सफाई भी मांगी थी।
राजनाथ सिंह ने उस समय कहा था कि महाराष्ट्र में भाजपा और शिवसेना का गठबंधन सबसे पुराना है और वह आगे भी बना रहेगा। राज ने उस समय राजनाथ का मजाक उड़ाते हुए कहा था कि मैं केवल मोदी को जानता हूं किसी भाजपा को नहीं जानता।