फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   raj thackeray a flop show in lok sabha poll

क्या टूट रहा है राज ठाकरे का तिलिस्म?

Thu, 17 Apr 2014 01:13 PM IST
Updated Thu, 17 Apr 2014 01:13 PM IST
विज्ञापन
raj thackeray a flop show in lok sabha poll

जहर उगलने में माहिर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) अध्यक्ष राज ठाकरे लोकसभा चुनाव में फ्लॉप साबित हो रहे हैं। इस बार उनका सिक्का नहीं चल पा रहा है।

विज्ञापन


हर छोटी-मोटी सभा का लाईव प्रसारण करने वाली मराठी मीडिया ने भी उनसे मुंह मोड़ लिया है। ऐन चुनाव के वक्त इस तरह के फ्लॉप शो से कार्यकर्ताओं में घोर निराशा है।
विज्ञापन


ऐसे में यह चर्चा आम है कि क्या लोकसभा चुनाव में मराठी मानुष राज ठाकरे को नकारने की फिराक में है। ऐसा हुआ तो यह राज ठाकरे का तिलस्म टूटना तय है।

पिछले चुनाव में बिगड़ा बीजेपी-शिवसेना का गणित

raj thackeray a flop show in lok sabha poll

राज ठाकरे उत्तर भारतीय विरोध की बुनियाद पर मराठी भूमिपुत्रों के सबसे बड़े रहनुमा बनकर उभरे हैं। सन 2009 के चुनाव में उन्हें इसका लाभ भी मिला था।

विगत लोकसभा चुनाव में मुंबई सहित पुणे और नासिक में मनसे के रेल इंजन ने भाजपा-शिवसेना की रफ्तार पर ब्रेक लगाते हुए भगवा दल के राज्य में सत्तासीन होने के सपने को भी चकनाचूर कर दिया था।

पांच साल में स्थिति काफी बदल गई है। कुछ समय पहले तक मुंबई सहित महाराष्ट्र की मराठी जनता उनकी जनसभाओं का भाषण सुनने के लिए मराठी टेलीविजन चैनलों से चिपकी रहती थी।

टीवी पर लुढक गई राज ठाकरे की टीआरपी

raj thackeray a flop show in lok sabha poll

राज ठाकरे अपनी हर सभा में कुछ न कुछ ऐसा कंट्रोवर्सियल बयान देते थे जो चर्चा का विषय बनता था। चुनाव प्रचार के दौरान हालांकि शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे अब भी उनका साफ्ट टार्गेट हैं लेकिन पहले की अपेक्षा मराठी टेलिविजन चैनलो में राज ठाकरे की टीआरपी लुढक गई है।

पार्टी का ग्राफ गिरने के लिए मनसे कार्यकर्ता राज ठाकरे को ही जिम्मेदार मानते हैं लेकिन इस उम्मीद के साथ कि आने वाले समय में पार्टी की स्थिति बेहतर होगी।

दरअसल, उन्हें लोकसभा चुनाव से उतना लेना-देना नहीं है बल्कि अक्टूबर में संभावित विधानसभा चुनाव की चिंता है। राज ठाकरे भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी के नाम पर वोट मांग रहे हैं।

विज्ञापन

राजनाथ ने बिन मांगे समर्थन के लिए किया था तंज

raj thackeray a flop show in lok sabha poll

भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने बिन मांगे समर्थन के लिए राज ठाकरे पर तंज कसा जिससे वे बैकफुट पर आ गए। हालांकि बाद में उन्होंने भी पलटवार किया है कि राजनाथ सिंह के लिए नहीं नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए वोट मांग रहे हैं।

बहरहाल, इस बीच अप्रत्याशित तौर पर राज ठाकरे ने प्रदेश भाजपा में गडकरी के कथित विरोधी बीड से भाजपा उम्मीदवार गोपीनाथ मुंडे को समर्थन देने की घोषणा कर दी है।

यह आश्चर्यजनक है क्योंकि इससे पहले उन्होंने दो सीट भिवंडी और पुणे में मुंडे समर्थक भाजपा उम्मीदवार के सामने मनसे का उम्मीदवार उतारकर उन्हें घेरने की कोशिश की हैं।

मनसे ने 10 सीट पर उतारे हैं उम्मीदवार

raj thackeray a flop show in lok sabha poll

राज्य की 48 सीटों में से मनसे ने 10 सीट पर अपने उम्मीदवार उतारा हैं।

अन्य 8 सीटों पर मनसे शिवसेना के खिलाफ है। मुंबई-ठाणे में मनसे की इतनी क्षमता जरूर है कि वह शिवसेना को नुकसान पहुंचा सके लेकिन संसद की राह कठिन है।

मनसे के नेता चाहते हैं कि राज अपने पुराने तेवर में आएं लेकिन ऐसा होता नहीं दिख रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed