फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   rainfall in lowest level in punjab

बारिश के लिए तरस रहा है देश्ा का ये राज्य

Tue, 29 Jul 2014 04:02 PM IST
Updated Tue, 29 Jul 2014 04:02 PM IST
विज्ञापन
rainfall in lowest level in punjab

भारतीय मौसम विभाग की तरफ से जारी किए गए आंकड़ो के मुताबिक पिछले सप्ताह पूर्वोत्तर और मध्य भारत में अच्छी बारिश हुई है। 23 जुलाई को समाप्त हुए सप्ताह में कुल 24 फीसदी ज्यादा बारिश हुई। इसके बावजूद देशभर में 25 फीसदी कम बारिश हुई है। मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक जुलाई के अंत में अच्छी बरसात होने की संभावना है। इसके बारिश से कम हुई बारिश के औसत को पूरा किया जा सकेगा। वहीं पूरे देश में अभी तक सबसे कम बारिश पंजाब में हुई है। इस वजह से पंजाब में को सूखे का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन

63 फीसदी कम हुई है बारिश

rainfall in lowest level in punjab

अभी मानसून तेलंगाना और आंध प्रदेश के कई भागों में मानसून सक्रिय होगा। इसके बाद उत्तर भारत और मध्य भारत के कई राज्यों में अच्छी बरसात होने की संभावना है।

लेकिन अगले 10 दिनों में जितनी बारिश की उम्मीद होनी चाहिए उतनी बारिश नहीं होगी। इस बात की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। अभी तक के आंकड़ो के मुताबिक पंजाब में औसत से 63 फीसदी कम बरसात हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मराठावाड़ा में कम हुई बारिश

rainfall in lowest level in punjab

वहीं तेलंगाना में 52 फीसदी, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 50 फीसदी, गुजरात क्षेत्र में 43 फीसदी, पश्चिमी राजस्‍थान में 41 फीसदी, जम्मू कश्मीर में 45 फीसदी, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 31 फीसदी, पूर्वी राजस्‍थान में 37 फीसदी, मराठावाड़ा में 59 फीसदी, कम बारिश हुई है।

सिर्फ उड़ीसा, झारखंड, छत्तीसगढ़, पश्चिमी मध्यप्रदेश, अरूणाचल प्रदेश, उत्तराखंड, तमिलनाडु, पुडुच्चेरी, अंडमान और निकोबार द्वीप में अच्छी बरसात हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed