{"_id":"0d7bff3c-e8c3-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"rain-in-ncr","type":"story","status":"publish","title_hn":"झमाझम बारिश ने एनसीआर को जमकर भिगोया","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
झमाझम बारिश ने एनसीआर को जमकर भिगोया
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2013 11:42 PM IST
विज्ञापन
मंगलवार को हुई बारिश ने एनसीआर को जमकर भिगोया। झमाझम बारिश की वजह से दिन में 35 डिग्री के आसपास चल रहा तापमान अचानक 25-27 डिग्री के बीच आ गया।
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में मानसून सक्रिय है। उन्होंने बुधवार और बृहस्पतिवार को हल्की बारिश की भविष्यवाणी की है।
मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में अभी तक सामान्य से 12 फीसदी अधिक बारिश हो चुकी है। विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड व हरियाणा में बारिश होगी।
विज्ञापन
वहीं, यूपी के ज्यादातर हिस्सों में 12 जुलाई तक बारिश की संभावना है।