बदल गया मौसम, बारिश में भीगे कई राज्य
एनसीआर समेत पूरे उत्तर पश्चिम भारत में सितंबर महीने की गर्मी से राहत के संकेत हैं। बारिश ने शुक्रवार को उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली व पश्चिम यूपी में दस्तक दी है। हल्की बारिश से हवा में ठंडक आई और अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट देखने को मिली है।
मौसम वैज्ञानिकों ने भविष्यवाणी की है कि 20 सितंबर में जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, एनसीआर, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, यूपी, राजस्थान में बारिश बढ़नी शुरू होगी।
फिर 21-22 सितंबर को मौसम विभाग ने उत्तर पश्चिम भारत के तमाम हिस्से में 64 मिमी से लेकर 244 मिमी तक बारिश की भविष्यवाणी की है।
23 सितंबर से घट जाएगी बारिश
जम्मू-कश्मीर में 21 सितंबर को 144-244 मिमी तक बारिश होगी। वहीं, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली व पश्चिम यूपी में 64-144 मिमी तक बारिश होगी।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 22 सितंबर को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और पंजाब में 144-244 मिमी तक बारिश हो सकती है। इसके अलावा उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम यूपी व राजस्थान में भी भारी बारिश की भविष्यवाणी है।
हालांकि मौसम वैज्ञानिकों ने 23 सितंबर से फिर बारिश घटने की संभावना भी जताई है। इस बारिश केबीच अधिकतम तापमान 33-34 डिग्री दर्ज होगा।