{"_id":"1a7470ac-d2cf-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"rain-hit-two-killed-in-uttar-pradesh-and-punjab-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश का कहर: यूपी में 16 व पंजाब में दो की मौत","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
बारिश का कहर: यूपी में 16 व पंजाब में दो की मौत
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2013 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तपती गर्मी से बदहाल पूरे उत्तर भारत में झमाझम बारिश ने जहां एक ओर मौसम सुहावना कर दिया।
विज्ञापन
वहीं, यूपी में बिजली गिरने से 16 और पंजाब में दो लोगों की जानें चली गईं। मरने वालों में सर्वाधिक गोरखपुर और बस्ती के आठ लोग शामिल हैं।
उधर, उत्तराखंड में बारिश के चलते हुए भूस्खलन से गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग और केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तीन घंटे तक यातायात बाधित रहा। हिमाचल के चंबा में भी भूस्खलन से मार्ग अवरोधित हो गया।
मंगलवार को यूपी में बारिश के दौरान बिजली गिरने से गोरखपुर और बस्ती मंडल में आठ लोगों की मौत हो गई जबकि अवध क्षेत्र के बलरामपुर में दो और सीतापुर में एक बच्चे की मौत हो गई।
विज्ञापन
मैनपुरी और कासगंज में भी बारिश के दौरान बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई और तीन मजदूर झुलस गए। बदायूं में दो और शाहजहांपुर में एक व्यक्ति की बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई।
विज्ञापन
पंजाब के बठिंडा के गांव बलाड़ महमा में भी बिजली गिरने से बाप-बेटे की मौत हो गई। हरियाणा के अंबाला में मंगलवार दोपहर लगभग 45 मिनट हुई बारिश से पारा लगभग छह डिग्री गिर गया।
हिमाचल में बारिश से अधिकतर क्षेत्रों में तापमान 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। चंबा जिले में बारिश होने के कारण बैरागढ़-चंबा मार्ग अवरुद्ध हो गया है।
जम्मू एवं श्रीनगर के कश्मीर संभाग में मंगलवार को बारिश से तीस डिग्री के पार चला गया पारा नीचे आ गया।
जम्मू में 4.6 मिमी, बनिहाल में एक मिमी, बटोत में 12.8 मिमी, कटड़ा में 10.56 मिमी और भद्रवाह में 7.4 मिमी बारिश दर्ज की गई।