फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   rain drenches most parts of north india

बारिश में भीग कर कूल-कूल हुआ उत्तर भारत

Sun, 17 Feb 2013 08:59 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Sun, 17 Feb 2013 08:59 PM IST
विज्ञापन
rain drenches most parts of north india

पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बदले मौसम के मिजाज ने रविवार को भी उत्तर भारत के अधिकांश इलाकों को खूब भिगोया। पहाड़ों पर भी बर्फबारी जारी रही।

विज्ञापन


लगातार हो रही बारिश और बर्फबारी के इस दौर ने पूरे उत्तर भारत को कूल-कूल बना दिया है। पहाड़ी राज्यों के कई इलाकों में तो पारा शून्य से नीचे चला गया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जम्मू-कश्मीर में हिमस्खलन की चेतावनी जारी कर दी गई है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अधिकांश इलाकों में रविवार को बदली छाई रही, जबकि कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई। दिल्ली में शनिवार सुबह 8:30 बजे से रविवार शाम 5:30 बजे तक 8 मिमी. बारिश हुई। अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री नीचे 19.5 और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब और हरियाणा में भी लगातार दूसरे दिन मेघ जमकर बरसे। चंडीगढ़ में शनिवार और रविवार की मध्य रात्रि को 7 मिमी. बारिश रिकॉर्ड की गई। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ऊपर 11.4 डिग्री पर रहा।

उत्तर प्रदेश के अधिकांश इलाकों में भी रविवार को कहीं हल्की तो कहीं झमाझम बारिश हुई। मुजफ्फरनगर में 5 सेंमी. तो वाराणसी और बहराइच में 4 सेंमी. बारिश रिकॉर्ड की गई। प्रदेश में बलिया सबसे ठंडा रहा। यहां पारा 5.5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। राजस्थान के कुछ इलाकों में भी बरसात हुई। यहां पिलानी में 46.6 मिमी. बारिश रिकॉर्ड की गई।

उधर, पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी रहा। उत्तराखंड में बर्फबारी से दो और लोगों की जान चली गई। बारिश-बर्फबारी से दर्जनों रास्ते बंद हो गए हैं तो कई इलाकों में बिजली गुल हो गई है। हिमाचल में बारिश-बर्फबारी ने 80 सड़कों को बंद करा दिया है।

किन्नौर, रोहडू सहित कई क्षेत्र अंधेरे में है। पेयजल की आपूर्ति भी बाधित हो गई है। जम्मू-कश्मीर के अधिकांश इलाकों में बारिश हुई, जिससे तापमान काफी नीचे गिर गया। गुलमर्ग, पहलगाम जैसे इलाकों में पारा शून्य से नीचे पहुंच गया है।


ठप रही हेलीकॉप्टर सेवा
बारिश का असर वैष्णो देवी के हेलीकॉप्टर सेवा पर भी पड़ा है। बरसात की वजह से रविवार को यहां एक भी उड़ान संभव नहीं हो सकी। मौसम के बदले मिजाज की वजह से श्रद्धालुओं की संख्या में भी गिरावट देखी गई।

एनसीआर में दो दिन धूप, फिर चार दिन हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत पर छाए पश्चिमी विक्षोभ के बादल सोमवार सुबह तक छंट जाएंगे। इससे सोमवार से दिल्ली-एनसीआर का आसमान साफ रहेगा। क्षेत्र में अगले दो दिन धूप खिलेगी। 20 फरवरी से एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ असर दिखाएगा। इस दौरान जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में 21-24 फरवरी तक बर्फबारी हो सकती है। इससे दिल्ली-एनसीआर में फिर से बारिश के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed