{"_id":"706dc097ad135a090f9921c9b84ce569","slug":"rain-crammed-mumbai-three-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से बेहाल मुंबई, तीन की मौत","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
बारिश से बेहाल मुंबई, तीन की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
Updated Thu, 17 Jul 2014 01:15 AM IST
विज्ञापन
बीते तीन दिनों से मुंबई में हो रही लगातार बारिश से शहर में जगह-जगह पानी भर गया है जिससे मायानगरी बेहाल हो गई है। यातायात पर इसका बुरा असर पड़ा है।
विज्ञापन
मुंबई की जीवनरेखा कही जाने वाली लोकल ट्रेनें अस्त-व्यस्त हो गई हैं। भारी बारिश के दौरान मंगलवार की रात मुंबई के उपनगरीय इलाके गोरेगांव में एक शॉपिंग सेंटर का कुछ हिस्सा गिर गया, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई जबकि छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
कहीं पेड़ गिर गए तो कहीं सड़कें धंस गई जिससे ट्रैफिक पर इसका बुरा असर पड़ा है। बुधवार को दोपहर के बाद समुद्र में 4.83 मीटर तक लहरें उठीं।
शहर में समुद्री पानी न घुसे इसलिए सीवर बंद कर दिए गए थे, जिससे कई इलाकों में बरसात का पानी भर गया। समुद्र में उफान के कारण लोगों से तटों से दूर रहने की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे में मूसलाधार बारिश होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन