{"_id":"aa2ef314-6e8b-11e2-a797-d4ae52bc57c2","slug":"rain-and-snowfall-in-northern-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम ने ली करवट, उत्तर भारत में बारिश और बर्फबारी ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मौसम ने ली करवट, उत्तर भारत में बारिश और बर्फबारी
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 04 Feb 2013 11:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर भारत में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। दिल्ली-एनसीआर में बारिश हुई है, जबकि कश्मीर घाटी में भारी हिमपात की खबर है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन में एनसीआर के साथ पश्चिमी उत्तर भारत में खराब मौसम की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
ताकतवर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के उत्तर भारत में असर डालने के चलते 4 और 5 फरवरी को पश्चिमी हिमालयी परिक्षेत्र में भारी हिमपात होने का अनुमान है। वहीं, दिल्ली-एनसीआर में सोमवार शाम के बाद हल्की आंधी और बारिश होने की संभावना है। ऐसा मौसम 6 फरवरी की सुबह तक बना रह सकता है। कहीं-कहीं ओले भी पड़ने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
रविवार को जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड में कहीं-कहीं वर्षा और हिमपात हुआ। वहीं, एनसीआर में सुबह से बादलों की आवाजाही के कारण पूरे दिन धूप की आंखमिचौली चलती रही और आखिरकार देर शाम हल्की बारिश हुई।
विज्ञापन
राष्ट्रीय मध्यम अवधि मौसम पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार 4 और 5 फरवरी को जम्मू मंडल, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आंधी के साथ बारिश होने का अनुमान है।
इस दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में आंधी, गरज के साथ बारिश और ओले पड़ने की चेतावनी दी गई है। 6 फरवरी के बाद पूरे पश्चिमी उत्तर भारत के तापमान में कमी आने की संभावना है। इस दौरान मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है।
7 से 10 फरवरी तक पड़ेगा कोहरा
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में 6 फरवरी को जहां हल्की धूप निकलेगी तो 7 से 10 फरवरी तक सुबह के समय हल्का कोहरा छा सकता है।