फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   rain after holi.

बिगड़ैल मौसम, होली के बाद भीगने को रहें तैयार

Fri, 06 Mar 2015 07:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 06 Mar 2015 07:00 AM IST
विज्ञापन
rain after holi.

शुक्रवार को होली के रंग में भीगने के बाद रविवार और सोमवार को बारिश में भीगने को तैयार हो जाएं। अनुमान के मुताबिक, रविवार और सोमवार को उत्तर पश्चिम भारत का मौसम बिगड़ सकता है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 8-9 मार्च को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में भारी बर्फबारी होगी।

विज्ञापन


वहीं हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में आंधी-तूफान की भी भविष्यवाणी की गई है। विभाग से जारी अलर्ट के अनुसार, पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में 7 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ का असर शुरू होगा। उसके प्रभाव से एनसीआर में 7 मार्च की शाम में बारिश हो सकती है।
विज्ञापन


वहीं हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ और पश्चिमी यूपी में आंधी-तूफान के साथ ओले भी पड़ सकते हैं।

रात को अच्छी खासी सर्दी

rain after holi.

दिल्ली समेत उत्तर के मैदानी इलाकों में रात को अच्छी खासी सर्दी बनी हुई गई। पूरे इलाके में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे है। दिल्ली के मंगेशपुर केंद्र पर न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री रहा। हालांकि दिल्ली में अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार होली के दिन मौसम साफ रहेगा। वहीं एनसीआर में 7 मार्च को दोपहर बाद बादलों की आवाजाही शुरू हो जाएगी।

मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़ में रात का तापमान सामान्य से 2-5 डिग्री तक नीचे दर्ज किया गया। हालांकि दिन में निकली धूप के कारण दिन के तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed