फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   railways water bottle prices increase three rupees

रेलवे ने बोतल बंद पानी के दाम तीन रुपये बढ़ाए

Sat, 24 Nov 2012 08:20 AM IST
लखनऊ/अमर उजाला ब्यूरो
लखनऊ/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 24 Nov 2012 08:20 AM IST
विज्ञापन
railways water bottle prices increase three rupees

स्टेशनों पर खाने-पीने की चीजों के दाम बढ़ाने के बाद रेलवे ने अब बोतल बंद पानी के दाम भी बढ़ा दिए हैं। पानी की एक लीटर बोतल के लिए अब यात्रियों को 12 की जगह 15 रुपये खर्च करने होंगे। ये आदेश तत्काल प्रभाव से लागू भी कर दिए गए हैं।

विज्ञापन


रेलवे बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि रेल नीर और अन्य ब्रांड का बोतल बंद पानी 12 रुपये की जगह यात्रियों को 15 रुपये में मिलेगा। इसी तरह 500 मिली की पानी की बोतल आठ से 10 रुपये में मिलेगी। उत्तर रेलवे के मुख्य प्रवक्ता नीरज शर्मा के मुताबिक पैंट्रीकार, स्टॉल, रेस्टोरेंट और स्टेशनों पर मौजूद अन्य खान-पान स्टालों पर बढ़े हुए दामों से ही बोतल बंद पानी मिलेगा।
विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों का मानना है कि इस फैसले से रेलवे को अच्छी कमाई होगी। हालांकि उन्होंने माना कि ठंड की अपेक्षा गर्मी में बोतल बंद पानी की मांग आठ से दस गुना बढ़ती है। उन्होंने बताया कि वाटर प्यूरीफायर बूथ की संख्या भी बढ़ाई जाएगी ताकि सामान्य यात्रियों को भी मिनरल वाटर जैसा पानी मिल सके। लखनऊ जंक्शन पर अभी वाटर प्यूरीफायर बूथ से दो रुपये प्रति लीटर के हिसाब से पानी दिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed