फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Railways to deduct double amount for cancelling confirm ticket

कंफर्म रेल टिकट रद्द कराया तो होगा और नुकसान

Sat, 07 Nov 2015 12:50 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 07 Nov 2015 12:50 PM IST
विज्ञापन
Railways to deduct double amount for cancelling confirm ticket

रेल यात्रियों को कंफर्म टिकट बुक कराकर रेल सफर न करना और महंगा पड़ेगा। अगर सूत्रों की माने तो आगामी 12 नवम्बर से कंफर्म टिकट रद्द कराना डबल महंगा हो जाएगा।

विज्ञापन


इतना ही नहीं ट्रेन छूटने के चार घंटे के भीतर टिकट रद्द कराने वालों को अब कुछ नहीं मिलेगा। वहीं 48 घंटे से लेकर 12 घंटे पहले तक टिकट रद्द कराने पर 75 फीसदी किराया ही वापस होगा, जबकि 12 से लेकर चार घंटे पहले तक टिकट रद्द कराने पर 50 फीसदी किराया ही मिलेगा।
विज्ञापन


रेलवे अब यात्रियों से दोगुना चार्ज वसूलेगी। जानकारों की माने तो रेलवे यह कवायद घाटे में कमी लाने के लिए कर रही है।

कैंसिलेशन चार्ज भी होगा दोगुना

Railways to deduct double amount for cancelling confirm ticket
इस बढ़ोतरी के साथ ही रेलवे ने कैंसिलेशन चार्ज भी बढ़ाने की तैयारी कर ली है।

कैंसिलेशन चार्ज पर एक नजर

क्लास............वर्तमान............नए

फर्स्ट एसी............120............240

सेकंड एसी............100............200

थर्ड एसी............90............180

स्लीपर............60............120

टू एस............30............60
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed