{"_id":"52fc0634fa9fc9a84f7175861f3c2c6b","slug":"railway-will-give-benefit-to-ill-people-hindi-news-sy","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमार लोगों के लिए रेलवे लाएगा अनोखी योजना","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
बीमार लोगों के लिए रेलवे लाएगा अनोखी योजना
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 14 Apr 2015 08:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किराये में मिलने वाली छूट के नाजायज इस्तेमाल के कारण रेलवे को हर साल राजस्व का काफी घाटा उठाना पड़ता है। इसे रोकने के लिए विभाग कुछ कदम उठाने जा रहा है। इसके तहत बीमार लोगों को आई-कार्ड दिए जाएंगे।
विज्ञापन
रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार विभाग कैंसर, हीमोफीलिया, थैलसीमिया आदि के मरीजों को यात्रा में छूट प्रदान करता है। मरीजों के साथ जाने वाले एक परिचारक को भी छूट मिलती है। देखने में आया है कि इस छूट का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है।
विज्ञापन
अवांछित तत्व गलत कागजातों के सहारे छूट लेकर न केवल रेलवे की आय को नुकसान पहुंचा रहे हैं, बल्कि जरूरतमंद लोगों का अधिकार भी छीन रहे हैं। इस फर्जीवाड़े को रोकने के लिए रेलवे पहचान पत्र जारी करने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
पहचान पत्र बनाने से पहले मरीज द्वारा दी गई सभी जानकारियों का सत्यापन किया जाएगा। यहां तक की डॉक्टर का नाम और पंजीकरण नंबर भी जांचा जाएगा। यह पहचान पत्र सीधे टिकटिंग सिस्टम से जुड़ा होगा। इस पर एक नंबर होगा, जिससे ई-टिकट भी बुक किए जा सकेंगे। प्रस्तावित पहचान पत्र की डिजाइन का काम पूरा हो गया है।