फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   railway will call before destination station

रेल रिजर्वेशन टिकट वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी

Thu, 11 Sep 2014 03:24 PM IST
अजातशत्रु चौबे/अमर उजाला, मुगलसराय
अजातशत्रु चौबे/अमर उजाला, मुगलसराय Updated Thu, 11 Sep 2014 03:24 PM IST
विज्ञापन
railway will call before destination station

यात्रियों को बेहतर सेवा देने में जुटा रेल विभाग अब एक नई पहल करने जा रहा है। विभाग आरक्षित टिकट लेकर सफर करने वाले रेल यात्रियों को अब उनका गंतव्य स्टेशन आने से बीस मिनट पहले उनके मोबाइल पर कॉल करके ट्रेन के संबंधित स्टेशन पर पहुंचने की सूचना देगा।

विज्ञापन


अगर रेलवे से कॉल नहीं आती है, तो यात्री इसकी शिकायत संबंधित विभाग से कर सकता है। मामले की तफ्तीश के बाद रेलवे यात्री को मुआवजा भी देगा। इस सुविधा के एक सप्ताह में शुरुआती तौर पर राजधानी एक्सप्रेस ट्रेनों में शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन


रेलवे प्रशासन यात्रा को और अधिक सुखमय बनाने जा रहा है। इसके तहत अब यात्रियों का गंतव्य स्टेशन आने से पूर्व रेलवे द्वारा उनके दिए गए मोबाइल नंबर पर काल की जाएगी। यह काल तब तक होती रहेगी जबतक यात्री रिसीव न कर ले।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत गलत पाई गई तो यात्री होंगे दंडित

railway will call before destination station

अभी फिलहाल यह सुविधा प्रयोग के तौर पर राजधानी एक्सप्रेस ट्रेनों में आरंभ की जाएगी। यह सुविधा पीआरएस के जरिए सेंट्रलाइज्ड की जाएगी। इसमें टिकट बनवाते समय दिए गए मोबाइल नंबर पर रेलवे गंतव्य स्टेशन आने से पूर्व यात्रियों को काल करेगा। किन्हीं कारणों से सूचना नहीं मिली और यात्री गंतव्य स्टेशन पर नहीं उतर पाया तो उसे शिकायत दर्ज करवाने की सुविधा प्रदान की गई है।

शिकायत की जांच कर रेल विभाग शिकायत करने वाले यात्री को मुआवजे का भुगतान करेगी। इस संबंध में वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक आशीष कुमार झा ने बताया कि इसकी जानकारी मिली है लेकिन अभी मंडल कार्यालय को पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। अलबत्ता डाटा फीडिंग का काम चल रहा है। उम्मीद है एक सप्ताह में यह सुविधा प्रारंभ हो जाएगी। रेलवे प्रशासन यात्रियों की सुविधा को और अधिक बेहतर बनाने का प्रयास कर रहा है। अगले छह माह में यात्री सुविधाओं में और अधिक बढ़ोत्तरी होगी।

यात्रियों को सुविधा मुहैया कराने के साथ ही रेलवे प्रशासन यात्रियों की शिकायत की जांच भी करेगा। जांच में अगर यात्री की शिकायत गलत पाई गई तो रेलवे प्रशासन उसे नियम का दुरुपयोग करने के आरोप में जुर्माना या कारावास की सजा सुना सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed