फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   railway wiil give to its employees bonus of 78 days

रेलवे देगी अपने कर्मचारियों को 78 दिन का बोनस

Wed, 17 Oct 2012 12:24 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Wed, 17 Oct 2012 12:24 AM IST
विज्ञापन
railway wiil give to its employees bonus of 78 days
वित्तीय संकट के बावजूद रेलवे दशहरा से पहले अपने कर्मचारियों को 2011-12 के लिए बोनस देने की घोषणा कर सकता है। यह बोनस 78 दिन के वेतन के बराबर होगा। रेलवे मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि कर्मचारियों के लिए 78 दिन के प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस (पीएलबी) देने संबंधी प्रस्ताव को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस पर 18 अक्तूबर को कैबिनेट अंतिम निर्णय लेगा।
विज्ञापन


रेलवे यूनियन इस साल 80 दिन के बोनस की मांग कर रहे हैं। रेलवे ने पिछले साल भी अपने कर्मचारियों को 78 दिन का बोनस दिया था। ऑल इंडिया रेलवेमैंस फेडरेशन के एक पदाधिकारी ने कहा कि हमने रेल मंत्री सीपी जोशी को 80 दिन का बोनस देने के संबंध में पत्र लिखा था। कैबिनेट के फैसले से रेलवे के 12.60 लाख गैर राजपत्रित अधिकारी लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed