फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Railway unearthed fraud in VIP quota reservation

रेल आरक्षण के वीआईपी कोटे में सामने आई धांधली

Thu, 24 Sep 2015 08:38 AM IST
Updated Thu, 24 Sep 2015 08:38 AM IST
विज्ञापन
Railway unearthed fraud in VIP quota reservation

रेलवे बोर्ड में वीआईपी कोटे के तहत पैसे लेकर आरक्षण कराने की धांधली का खुलासा हुआ है। रेल मंत्रालय को यह अंदेशा कुछ समय पहले ही लग गया था कि वीआईपी कोटे तहत आरक्षण में धांधलियां की जा रही हैं।

विज्ञापन


इसी को ध्यान में रखते हुए मंत्रालय ने कोटे के तहत आरक्षण हासिल करने वाले मुसाफिर का मोबाइल नंबर लेना अनिवार्य कर दिया है। इन्हीं मोबाइल नंबरों पर की गई पूछताछ के बाद ही इस धांधली का भंडाफोड़ हुआ है, जिसमें रेलवे बोर्ड के तीन दर्जा चार कर्मी पकड़े गए हैं।
विज्ञापन


बोर्ड ने इन कर्मियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करते हुए इन्हें बोर्ड दफ्तर से हटा दिया है। अब तक रेलवे बोर्ड से वीआईपी कोटे के तहत आरक्षण हासिल करने के लिए मुसाफिर का मोबाइल नंबर देने की कोई जरूरत नहीं होती थी, लेकिन जब से मोबाइल नंबर दिया जाना अनिवार्य किया गया है, इसके परिणाम सामने आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल नंबर से हुआ खुलासा

Railway unearthed fraud in VIP quota reservation

सूत्रों के मुताबिक बोर्ड अधिकारियों ने कोटे के तहत आरक्षण के लिए आवेदन करने वाले ज्यादा मुसाफिरों से उनके फोन पर पूछताछ शुरू की। जिसमें उनसे यह जाना गया कि उन्हें किसके जरिए आवेदन किया है।

इसके बाद उनसे यह पूछा गया कि उन्होंने आरक्षण हासिल करने के लिए कितने रुपये दिए हैं। इनमें अब तक तीन केस ऐसे आए जिसमें मुसाफिरों ने बताया कि उन्होंने आरक्षण के लिए राशि दी।

बोर्ड अधिकारियों की ओर से जब इसकी छानबीन कराई गई तो तीन दर्जा चार कर्मी दोषी पाए गए। बोर्ड अब इस छानबीन को और गहराई से चलाने की योजना बना रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed