फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Railway seek suggestion from travellers for better experience

कैसे बेहतर हो ट्रेन संचालन, रेलवे ने जनता से मांगे सुझाव

Sun, 10 Jan 2016 03:59 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 10 Jan 2016 03:59 PM IST
विज्ञापन
Railway seek suggestion from travellers for better experience

आप ट्रेन में क्या बदलाव देखना चाहते हैं, क्या सुविधाएं होनी चाहिए। ट्रेनों की सुरक्षा, संरक्षा, सुविधा आदि पर अगर आपको कुछ कहना है तो रेलवे को आपके सुझावों का इंतजार है। ट्रेनों को बेहतर बनाने के लिए रेल मंत्रालय ने विजन डाक्यूमेंट तैयार किया है।

विज्ञापन


इस विजन डाक्यूमेंट में सुधार के लिए आम आदमी से भी सुझाव मांगे गए हैं। इसमें कोई भी व्यक्ति बेहतरी के लिए अपने प्रस्ताव दे सकता है।

रेल मंत्रालय की ओर से तैयार किए गए विजन डाक्यूमेंट में रेलवे सुविधाओं को और बेहतर बनाने के साथ संचालन से जुड़े कई पहलुओं को शामिल किया गया है। जिसे लागू करने से पहले नागरिकों से भी सुझाव मांगे गए हैं। इन सुझावों के अनुसार इसमें बदलाव किया जाएगा। विजन डाक्यूमेंट को रेलवे की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।
विज्ञापन

कोई भी दे सकता है अपने विचार

Railway seek suggestion from travellers for better experience

इससे यात्रियों की सुविधाओं और ट्रेनों के बेहतर संचालन के लिए प्राधिकरण की स्थापना की जाएगी। जो यात्री किराए में वृद्धि के साथ ही यात्रियों के हितों की रक्षा, सेवा गुणावत्ता सुनिश्चित करने, स्पर्धा प्रोत्साहित करने के क्षेत्र में कार्य करेगा।

इस व्यवस्था को लागू करने और नहीं करने, कुछ सुधार करने के लिए कोई भी अपने सुझाव और टिप्पणी भेज सकता है। इस प्रकार से नई व्यवस्था लागू करने पारदर्शिता का प्रयोग किया जा रहा है।

डाक्यूमेंट के बारे में अधिक जानकारी के लिए रेलवे की वेबसाइट पर देखा जा सकता है। सभी सुझाव तीस जनवरी तक मान्य होंगे। सीपीआरओ नीरज शर्मा ने बताया कि सभी जानकारियां रेलवे की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed