फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   railway seat reservation.

रेल के सीट रिजर्वेशन तरीके में किया गया बदलाव

Wed, 01 Apr 2015 09:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Wed, 01 Apr 2015 09:14 AM IST
विज्ञापन
railway seat reservation.

रेलवे में सफर के दौरान सीनियर सिटीजन और महिलाओं को परेशानी नहीं होगी। रेलवे ने उन्हें राहत देते हुए लोअर बर्थ आवंटित करने का आदेश जारी कर दिया। इसके लिए ट्रेनों में कोटा भी निर्धारित किया जा रहा है।

विज्ञापन


अब तक ट्रेन में रिजर्वेशन के दौरान लोअर बर्थ उपलब्ध ना होने पर सीनियर सिटीजन और महिलाओं को अपर बर्थ आवंटित कर दी जाती थी। बुजुर्गों को ऊपर की बर्थ पर चढ़ने में दिक्कत होती है।
विज्ञापन


रेल मंत्री ने बजट में सीनियर सिटीजन और महिलाओं के लिए निचली बर्थ आवंटित करने की घोषणा की थी।

हर हाल में इनको दिया जाएगा लोअर बर्थ

railway seat reservation.

रेलवे बोर्ड की ओर से मंगलवार को पत्र जारी कर दिया। इसके तहत सीनियर सिटीजन और 45 वर्ष से अधिक आयु वाली महिलाएं और गर्भवती को हर हाल में लोअर बर्थ दी जाएगी।

पीआरएस में डाटा डालते ही आटोमैटिक ही सीट आरक्षित कर देगा। इसके अलावा स्लीपर, एसी थर्ड और सेकंड के हर कोच में दो दो सीट का कोटा आरक्षित कर दिया गया है। लंबी दूसरी की मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के स्लीपर कोच में छह बर्थ का कंपार्टमेंट महिलाओं के लिए आरक्षित किया गए जा रहे हैं।

सीनियर सिटीजन, फिजिकल हैंडीकैप्ड और गर्भवती को कोटा नहीं होने की स्थिति में मिडिल और अपर बर्थ आरक्षित की जाती है तब भी उन्हें राहत होगी। कोच कंडक्टर उन लोगों को चार्ट में बची हुई नीचे की सीटें पहले आओ और पहले पाओ की तर्ज पर उपलब्ध कराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed