फेसबुक और ट्विटर के सहारे यात्रियों तक पहुंच रही रेलवे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर यात्रियों से जुड़ने की रेलवे की मुहिम अभी तक बेहद सफल रही है। इसके ट्विटर अकाउंट के फॉलोअर्स की संख्या 4.51 लाख पहुंच गई है, जबकि विभाग के फेसबुक पेज से 3.8 लाख लोग जुड़े हुए हैं।
विभाग के सोशल नेटवर्किंग पेजों पर निगरानी रखने वाले रेलवे मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार सोशल मीडिया द्वारा यात्रियों तथा कस्टमर्स से जुड़ने के लिए ठोस प्रयास किए जा रहे हैं।
रेल मंत्री सुरेश प्रभु के निर्देश पर सभी जोन के डीआरएम और जीएम ने अपने आधिकारिक अकाउंट खोल लिए हैं। इसका मकसद यात्रियों की समस्याओं को समझना और उन्हें तुरंत हल करना है।
सुझावों से सेवा देना हुआ बेहतर
उन्होंने बताया कि यात्रियों की प्रतिक्रिया प्राप्त करने और उनकी समस्याओं को पारदर्शी तरीके से सुलझाने के लिए लोगों से जुड़ने पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। इसका फायदा भी हुआ है।
रेलवे के ट्विटर हैंडल RailMinIndia पर फॉलोअर्स की तरफ से कई सुझाव मिल रहे हैं। रेलवे के प्रयास को इसलिए भी पसंद किया जा रहा है क्योंकि एक ही जगह यात्रियों से संबंधित सूचना, नीतियों, विचारों, इंफ्रास्ट्रक्चर में हुए नए विकास की जानकारी मिल जाती है।
सभी जीएम और डीआरएम का ट्विटर हैंडल मंत्रालय के ट्विटर हैंडल, फेसबुक पेज और वेबसाइट www.indianrailways.gov.in पर मौजूद है।