फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   railway police check whole shatbdi express train within five minute

रेलवे पुलिस: 5 मिनट में चेक हो गई पूरी ट्रेन!

Mon, 04 Jan 2016 06:15 AM IST
Updated Mon, 04 Jan 2016 06:15 AM IST
विज्ञापन
railway police check whole shatbdi express train within five minute

दिल्ली से कानपुर के बीच चलने वाली ट्रेनों में बम धमाका करने की धमकी के चलते रविवार को सेंट्रल स्टेशन पर चले चेकिंग अभियान में बस औपचारिकता ही की गई। जीआरपी और आरपीएफ ने पांच मिनट में ही स्वर्ण शताब्दी की चेकिंग कर डाली।

विज्ञापन


टीम को एक सीट पर लावारिस बैग भी मिला लेकिन सिपाहियों ने उसे वहीं छोड़ दिया। दिल्ली से लखनऊ की तरफ जाने वाली अन्य ट्रेनों में भी इसी तरह खानापूरी की गई। मुंबई एटीएस को शनिवार को एक ईमेल मिला था, जिसमें 72 घंटे के भीतर दिल्ली-कानपुर रूट की ट्रेन को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। इसके बाद दिल्ली से कानपुर तक के स्टेशनों की जीआरपी और आरपीएफ को चेकिंग के आदेश दिए गए।
विज्ञापन


दिल्ली से लखनऊ आने वाली स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस को गाजियाबाद और टूंडला स्टेशन पर चेक किया गया। इस वजह से सुबह 11:20 बजे सेंट्रल स्टेशन आने वाली स्वर्ण शताब्दी दोपहर 2:10 बजे प्लेटफार्म नंबर सात पर आई। यहां महज पांच मिनट में पूरी ट्रेन को चेक कर लखनऊ के लिए रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा नई दिल्ली-पुरी नीलांचल एक्सप्रेस, कालका एक्सप्रेस समेत दिल्ली से कानपुर आने वाली कई ट्रेनों की चेकिंग की गई। हालांकि किसी भी ट्रेन में कोई संदिग्ध व्यक्ति या सामान नहीं मिला है।

शताब्दी एक्सप्रेस में चल रही थी एसटीएफ

railway police check whole shatbdi express train within five minute

दिल्ली से लखनऊ आने वाली स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस को गाजियाबाद में पुलिस, जीआरपी, आरपीएफ के साथ ही यूपी एसटीएफ के लोगों ने भी चेक किया। एसटीएफ के लोग सादे कपड़ों में थे। सूत्रों के मुताबिक गाजियाबाद से ट्रेन के आगे-पीछे के कोच में एसटीएफ के लोग लखनऊ तक गए।

पुलिस और आरपीएफ ने प्लेटफार्म नंबर एक से 10 तक यात्रियों के बैग, अटैची और अन्य सामान चेक किए। कई यात्रियों की तलाशी ली। इस दौरान जीआरपी के कुछ लोगों के पास हैंड मेड मेटल डिटेक्टर ही थे।

बाकी लोगों ने हाथ से टटोलकर यात्रियों के बैग आदि चेक किए। शहर पुलिस का डॉग स्क्वाएड भी सेंट्रल स्टेशन पर दोपहर करीब सवा दो बजे पहुंचा। तब तक स्वर्ण शताब्दी जा चुकी थी। स्टेशन के निकास और प्रवेश द्वार पर भी चेकिंग के इंतजाम नहीं थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed