फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   railway order to inquiry of The player throw to moving train

चलती ट्रेन से खिलाड़ी को फेंकने की होगी जांच

Sat, 25 Jul 2015 12:22 AM IST
Updated Sat, 25 Jul 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
railway order to inquiry of The player throw to moving train

रेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय स्तर के तलवारबाज होशियार सिंह को चलती ट्रेन से गवर्नमेंट रेलवे पुलिस (जीआरपी) कर्मियों की ओर से धक्का दिए जाने के मामले में जांच कराने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


रेल मंत्री सुरेश प्रभु और रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने इस घटना की निंदा करते हुए यूपी सरकार से आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का कहा है। यूपी के कासगंज में घटी इस घटना में होशियार सिंह की मौत हो गई है।
विज्ञापन

मीडिया में उठा मामला तो मंत्री ने दिए जांच के आदेश

railway order to inquiry of The player throw to moving train

मीडिया की ओर से इस मामले को उठाए जाने के बाद रेल मंत्री ने इस संज्ञान में लिया। उन्होंने बाकायदा ट्वीट करके कहा कि यूपी सरकार पुलिस कर्मियों के खिलाफ हर संभव कड़ी कार्रवाई करे।

वर्दीधारी पुलिस कर्मियों की ओर से किया गया अपराध किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जा सकता है। उन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

वहीं रेल राज्य मंत्री ने बताया कि रेल मंत्रालय की ओर से मामले में संज्ञान लेने के बाद दोनों पुलिस कर्मियों और स्टेशन मास्टर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है। वह खुद इस मामले पर नजर रख रहे हैं। उन्होंने इस संबंध में राज्य पुलिस से भी बात की है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed