फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   railway officer showing inhumanity at injured man

रेलवे की लापरवाही, जिंदा युवक का कराया ‘पंचनामा’

Wed, 24 Jun 2015 09:29 AM IST
Updated Wed, 24 Jun 2015 09:29 AM IST
विज्ञापन
railway officer showing inhumanity at injured man

छलेसर रेलवे स्टेशन के पास खून से लथपथ एक युवक घंटों तड़पता रहा, लेकिन रेलवे के अफसरों ने जरा भी मानवता नहीं दिखाई। दूर से ही देख उसे मरा समझ पंचनामा भरने के लिए मीमो (पत्रक) भेज दिया।

विज्ञापन


जीआरपी पंचनामा भरने पहुंची तो युवक जिंदा मिला। उसकी हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी। एंबुलेंस भी देरी से पहुंची। उसे करीब दो घंटे बाद एसएन मेडिकल कालेज भेजा गया।
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर उप स्टेशन अधीक्षक टूंडला के पत्र पर जीआरपी के अफसर पंचनामे के लिए छलेसर रेलवे स्टेशन पहुंचे। युवक स्टेशन के पास ही केबिन में ‘मरा‘ पड़ा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जब जीआरपी ने पंचनामा भरने की प्रक्रिया शुरू की तो युवक की सांसे चलती लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


108 नंबर पर एंबुलेंस को सूचना दी गई। इसके बाद भी युवक लगभग दो घंटे तक यूं ही तड़पता रहा। दो बजे एंबुलेंस पहुंची तो घायल को उपचार के लिए एसएन मेडिकल कालेज भेजा गया।

और ये है रेलवे के अफसरों की सफाई

railway officer showing inhumanity at injured man

जीआरपी अफसरों ने बताया कि पर्स में मिले पते के आधार पर युवक की पहचान उन्नाव के गांव गढ़ा कोला निवासी अजय कुमार (22) पुत्र रामकिशोर के रूप में हुई है। उसके पास टूंडला से बांदीकुई का टिकट मिला।

बता दें कि बांदीकुई जाने वाली ट्रेन तकरीबन नौ बजे छलेसर स्टेशन से गुजरी। माना जा रहा है उसी वक्त अजय स्टेशन के निकट केबिन के पास ट्रेन से गिर पड़ा होगा। घंटों तक लाइन के किनारे पड़ा रहा। जब जीआरपी पहुंची तो युवक केबिन में अंदर पड़ा हुआ मिला।

स्टेशन प्रबंधक शिव शंकर ने बताया कि तकरीबन साढ़े बारह बजे दादरी मालगाड़ी के चालक ने स्टेशन के पास युवक के पड़े होने की सूचना दी। खून से लथपथ था, ऐसा लग रहा था कि उसकी मौत हो गई है, इसलिए टूंडला इसकी जानकारी दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed