योग करते-करते सो गए रेल मंत्री, तस्वीरें हुईं वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
21 जून को पूरी दुनिया में योग दिवस मनाया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दिल्ली के राजपथ पर योग के कई आसन किए। वहीं दूसरी ओर केरल के कोचीन में रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने भी योग किया।
सुरेश प्रभु योग के दौरान ही सो गए। दरअसल, सुरेश प्रभु शवासन कर रहे थे और अचानक उनकी आंख लग गई। शवासन पूरा होने पर सभी उठ के बैठ गए लेकिन सुरेश प्रभु नहीं उठे और आंख लग जाने के कारण लेटे रहे।
इसके बाद जब उन्हें हिलाया गया तो वे नींद से जागे और उठकर बैठ गए। हालांकि, शवासन में खुद को पूरी तरह से तनाव मुक्त करते हुए लेट जाना होता है, लेकिन सुरेश प्रभु की ऐसा करने में आंख ही लग गई।
Don't disturb. Rail Minister @sureshpprabhu performing Yoga. :D pic.twitter.com/zItTLAaP1H
— Vikas Yogi (@vikaskyogi) June 22, 2015
कैमरे में कैद हुई पूरी घटना
भले ही कुछ ही देर में उनके साथ योग कर रहे मंत्रियों ने उन्हें जगा दिया, लेकिन सुरेश प्रभु की योग करते करते सो जाने की ये पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई। सुरेश प्रभु की ये तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रही हैं।
इसकी तस्वीरें केरल के एक स्थानीय मीडिया ने प्रकाशित भी की हैं, जिन्हें लोग ट्विटर पर भी खूब शेयर कर रहे हैं। सुरेश प्रभु के योग करते-करते सो जाने को लेकर सुरेश प्रभु का खूब मजाक उड़ाया जा रहा है।
#InternationalDayofYoga inaugurator in Kerala, Railway Minister Mr. Suresh Prabhu slept while doing Yoga :D :D pic.twitter.com/M543mndLmT
— Leons Peter (@leonspeter) June 22, 2015