{"_id":"3142d6ea-b48c-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"railway-minister-bansal-denies-any-wrongdoing-in-bribe","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस का 'हाथ' पवन कुमार बंसल के साथ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
कांग्रेस का 'हाथ' पवन कुमार बंसल के साथ
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 04 May 2013 02:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिश्वतखोरी के आरोपों में भांजे विजय सिंगला की गिरफ्तारी के बाद रेलमंत्री पवन कुमार बंसल ने आज प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मुलाकात है।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि बंसल ने इस मुलाकात में इस्तीफे की पेशकश की है।
वहीं, कांग्रेस बंसल के बचाव में खुलकर सामने आ गई है। कांग्रेस महासचिव जनार्दन द्विवेदी ने कहा है कि बंसल ने मामले की जांच की मांग की है।
उन्होंने कहा, 'बंसल के इस्तीफे की कोई जरूरत नहीं है। भाजपा को तो इस्तीफा मांगने का रोग लग गया है।'
जानिए, दो करोड़ की घूस के खेल के चार किरदार
विज्ञापन
इस मुद्दे पर कांग्रेस ने आज शाम कोर ग्रुप की बैठक बुलाई है।
गौरतलब है कि रेलमंत्री के भांजे विजय सिंगला समेत चार लोगों को शुक्रवार को सीबीआई ने गिरफ्तार किया था।
सीबीआई ने सिंगला को 90 लाख रुपये की घूस लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा था।
विजय सिंगला ने रेलवे अधिकारी महेश कुमार को रेलवे बोर्ड के सदस्य के तौर पर प्रमोशन दिलाने के लिए यह घूस मांगी थी।
प्रमोशन दिलाने के लिए दो करोड़ रुपये की घूस देने की डील हुई थी, जिसमें 90 लाख रुपये पहली किश्त के तौर पर दिए जा रहे थे।
भाजपा ने खोला मोर्चा
इस मामले ने यूपीए सरकार की मुश्किलों में और इजाफा कर दिया है। मुख्य विपक्षी दल भाजपा ने केंद्र सरकार से पवन बंसल को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की है। पार्टी ने प्रधानमंत्री के इस्तीफे की भी मांग की है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रेलमंत्री के खिलाफ प्रदर्शन भी किया है।