{"_id":"a7382b70-8c00-11e2-9821-d4ae52bc57c2","slug":"railway-minister-announces-19-more-trains","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल मंत्री ने किया 19 नई ट्रेन चलाने का ऐलान","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
रेल मंत्री ने किया 19 नई ट्रेन चलाने का ऐलान
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2013 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेल मंत्री पवन कुमार बंसल ने अपने बजट में घोषित नई ट्रेनों की सूची में बुधवार को 19 और ट्रेनें जोड़ने की घोषणा की।
विज्ञापन
यह घोषणा बजट भाषण के दौरान उनके द्वारा की गई 106 नई ट्रेनों के अलावा है।
रेल बजट पर चर्चा के बाद रेल मंत्री ने अपने जवाब में विभिन्न सांसदों की मांग को देखते हुए बुधवार को यह घोषणा की।
इसके अतिरिक्त उन्होंने कुछ ट्रेनों का विस्तार तथा फेरों को भी बढ़ाये जाने की घोषणा की। रेल मंत्री पर बजट के बाद से पक्ष तथा विपक्ष के सांसदों का अपने-अपने क्षेत्र से संबंधित रेल परियोजनाओं को लेकर भारी दबाव था।
इसी क्रम में उन्होंने बजट घोषणाओं में तमाम नई ट्रेनों तथा ट्रेनों के विस्तार आदि की घोषणाओं के बावजूद अपने जवाब में कुछ नई योजनाओं को भी शामिल करने का आश्वासन सदन में सदस्यों को दिया है।
विज्ञापन
अतिरिक्त नई ट्रेनों में वाराणसी से शक्ति नगर लिंक एक्सप्रेस, छपरा से बलिया होते हुए आनंद विहार एक्सप्रेस (साप्ताहिक), अंबाला कैंट से दिल्ली, रायपुर से (वाया अमृतसर) जम्मू तवी एक्सप्रेस का फायदा सीधे उत्तर भारत के लोगों को होगा। अन्य गाड़ियां मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र तथा दक्षिण के राज्यों के लिए चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश की अन्य योजनाएं
मुलायम सिंह की मांग पर रेल मंत्री ने इटावा मैनपुरी रेल लाइन को जल्द से जल्द पूरा कराने तथा उसके लिए बजट की कमी नहीं होने देने का आश्वासन दिया है।
रेल मंत्री ने अयोध्या-बाराबंकी-फैजाबाद तथा अयोध्या-जाफराबाद सेक्शन में नई लाइन के लिए जल्दी ही सर्वे कराने की घोषणा की है।
इसी तरह सहजनवा दोहरी घाट लाइन के सर्वे का काम भी तेज किए जाने का मंत्री ने आश्वासन दिया है। रेल मंत्री ने मेरठ-मुजफ्फरनगर रेल लाइन के दोहरीकरण को भी प्राथमिकता दिये जाने का आश्वासन दिया है।
रेलमंत्री ने सपा सांसद रेवती रमण सिंह के विशेष अनुरोध पर इलाहाबाद में रामबाग लेबल क्रासिंग को समाप्त करने के लिए एक बाईपास रेल लाइन बनाने का प्रस्ताव स्वीकृत किया है, जो सीधे इलाहाबाद स्टेशन को जोड़ेगी। इस पर 52 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
इसी तरह उन्होंने सांसदों की मांग पर बड़ौत, फैजाबाद लखनऊ के बीच जाफराबाद व कुछ अन्य स्थानों पर ओवरब्रिज बनाने की योजना भी बजट में शामिल कर लिया है। उन्होंने बताया कि ऊंचाहार-कादीपुर रेल लाइन का काम स्वीकृत हो चुका है।
इस लाइन पर ऊंचाहार-अमेठी तथा अमेठी-सुल्तानपुर के बीच रेल ट्रैक बिछाने के लिए फाइनल एलाइनमेंट किया जा रहा है। कादीपुर से शाहगंज के बीच का काम अभी स्वीकृत नहीं हुआ है।