फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   railway increases food item price

अब रेल सफर में खाना-पीना हुआ महंगा

Fri, 19 Oct 2012 11:54 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो
लखनऊ/ब्यूरो Updated Fri, 19 Oct 2012 11:54 AM IST
विज्ञापन
railway increases food item price

ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो घर से ही खाने-पीने का इंतजाम करके ही निकलें। ऐसा नहीं किया तो रेलवे स्टेशनों पर जेब अब कुछ ज्यादा ही ढीली करनी पड़ेगी। रेलवे ने गुपचुप तरीके से खानपान की कई चीजों के दाम दोगुने से भी ज्यादा बढ़ा दिए हैं। नए रेट के अनुसार, 12 रुपये का पराठा अब 32 रुपये में मिलेगा। इसके अलावा उबले अंडे, स्लाइस आदि के दाम भी बढ़ गए हैं। ये दरें भारतीय रेलवे के सभी स्टेशनों पर लागू कर दी गई हैं। जिन मंडलों में ये आदेश अभी नहीं मिले हैं, वहां एक-दो दिन में आदेश पहुंचने की संभावना है।

विज्ञापन


एनसीआर के मुख्य प्रवक्ता संदीप माथुर के मुताबिक, फूड लिस्ट में कई खाद्य पदार्थों के दाम बढ़ाने की सूचना दी गई है। इसे तत्काल प्रभाव से लागू भी कर दिया गया है। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल में भी इसके आदेश आ गए हैं। वाणिज्य अधिकारियों के मुताबिक लखनऊ जंक्शन पर कुछ खाद्य पदार्थों के दाम बढ़ाए गए हैं। नई रेट लिस्ट के मुताबिक आलू पराठा के दाम अब 32 रुपए हो गए हैं। इसमें दो पराठे, 100 ग्राम दही और 15 ग्राम चटनी मिलेगी। पहले छह रुपए में एक पराठा और 12 रुपये में दो पराठे के साथ चटनी मिलती थी।
विज्ञापन


इससे सस्ती इडली होगी। 12 रुपये में दो इडली और 40 ग्राम चटनी या सांभर मिलेगा। छह रुपए प्रति पीस उबला अंडा नौ रुपए और दो स्लाइस के दाम तीन रुपए कर दिए गए हैं। ब्रेकफास्ट, कॉम्बो मील, नॉनवेज की कीमतों में भी संशोधन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं मिलेंगे कोकाकोला और पेप्सी
उत्तर मध्य रेलवे के स्टेशनों से कोकाकोला, पेप्सी सहित कुछ अन्य कोल्डड्रिंक्स के ब्रांड को नए टेंडर से बाहर कर दिया गया है। हालांकि लखनऊ व आसपास के क्षेत्रों में इनकी बिक्री होगी या नहीं, इसकी पुष्टि अधिकारी नहीं कर सके हैं जबकि एनसीआर अधिकारियों के मुताबिक इलाहाबाद, कानपुर, नैनी, अलीगढ़, झांसी, ग्वालियर, आगरा, मथुरा समेत उत्तर मध्य रेलवे के स्टेशनों पर यात्रियों को दोनों ब्रांड नहीं मिलेंगे। इनके स्थान पर लुधियाना की एक कंपनी के पेय पदार्थों की बिक्री शुरू की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed