फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   railway increase fare in special trains

रेलवे ने चुपके से दिया जोर का झटका, क्या आपको मालूम है?

Fri, 16 Oct 2015 02:33 AM IST
Updated Fri, 16 Oct 2015 02:33 AM IST
विज्ञापन
railway increase fare in special trains

रेलवे ने चुपके से यात्रियों पर एक और बोझ लाद दिया है। नई व्यवस्था के तहत अब स्पेशल ट्रेनों में यात्रियों को सफर महंगा पड़ेगा। क्योंकि स्पेशल ट्रेनों की सभी श्रेणियों में रेलवे ने यात्रियों से ‘तत्काल’ श्रेणी का किराया वसूलना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


शुरूआत इलाहाबाद से जम्मूतवी जाने वाली जम्मू स्पेशल से हुई है। इस ट्रेन की सभी श्रेणियों में रेलवे ‘तत्काल’ का किराया वसूल रहा है। अभी आगे चलने वाली अन्य स्पेशल ट्रेनों में भी रेलवे इसी तर्ज पर किराया वसूलेगा।
विज्ञापन


फेस्टिवल सीजन में रेलवे की ओर से हर साल स्पेशल ट्रेनें चलाई जाती हैं लेकिन उन ट्रेनों में यात्रियों से अन्य ट्रेनों वाला ही किराया लिया जाता है। इस बार रेलवे ने यह व्यवस्था चुपके से बदल दी है। खुद रेल कर्मियों को भी इसकी जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी वजह से 13 अक्तूबर को इलाहाबाद से जम्मू जाने वाली गाड़ी संख्या 04113 स्पेशल के सभी यात्रियों के टिकट रेलवे ने निरस्त कर दिए और इसके स्थान पर एक दूसरी ट्रेन 04117 चलाने की घोषणा कर दी गई।

काफी हद तक कम होगा रेलवे का नुकसान

railway increase fare in special trains

इतना ही नहीं इस ट्रेन में जिन यात्रियों ने रिजर्वेशन कराया उनसे रेलवे ने ‘तत्काल’ वाला किराया वसूला। आगे आने वाले दिनों में रेलवे द्वारा इलाहाबाद से मुंबई, दिल्ली आदि के लिए भी स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाना है।

इलाहाबाद-जम्मू स्पेशल ट्रेन की सभी श्रेणियों में ‘तत्काल’ कोटे का किराया लिए जाने के बाद अन्य स्पेशल ट्रेनों में भी रेलवे यही व्यवस्था करने जा रहा है। उत्तर मध्य रेलवे के सीसीएम डॉ. डीके त्रिपाठी का कहना है कि बोर्ड के निर्देश पर ही ऐसा किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि अमूमन देखा गया है कि अगर कोई स्पेशल ट्रेन चलती है तो एक ओर से वह फुल जाती है, जबकि दूसरे ओर से उसकी अधिकांश बर्थ खाली ही आती है। इस वजह से रेलवे का लंबा नुकसान झेलना पड़ता है। ‘तत्काल’ श्रेणी का किराया लेने की वजह से रेलवे का यह नुकसान काफी हद तक कम हो जाएगा।

‘तत्काल’ किराये का साइड इफेक्ट, सैकड़ों बर्थ खाली

railway increase fare in special trains

रेलवे द्वारा इलाहाबाद से जम्मूतवी के लिए चलाई जा रही गाड़ी संख्या 04117/04118 में ‘तत्काल’ किराया वसूले जाने की वजह से तमाम यात्रियों ने इस ट्रेन से मुंह फेर लिया है।

आलम ये है कि 16, 20, 23, 27 और 30 अक्तूबर को जाने वाली इस ट्रेन के सभी फेरों में एक-एक हजार से ज्यादा बर्थ अब भी खाली है। इस ट्रेन में एसी टू, एसी थ्री, स्लीपर और चेयर कार के कोच लगाए गए हैं।

बृहस्पतिवार की दोपहर तक 16 अक्तूबर को इस ट्रेन की सभी श्रेणियों में 1103 बर्थ, 20 को 1110 बर्थ , 23 को 1107 बर्थ, 27 को 1115 बर्थ एवं 30 अक्तूबर को 1111 बर्थ खाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed