{"_id":"7fdcafc018f5a2551560f9188a13e6e1","slug":"railway-group-d-result-declared-hindi-news-rk","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Sun, 01 Feb 2015 10:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ (आरआरसी) इलाहाबाद की ओर से आयोजित ग्रुप डी की भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित हो गया है। 2691 पदों के लिए हुई भर्ती परीक्षा के लिए कुल 5204 अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) में शामिल होने के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन
शारीरिक दक्षता परीक्षा 10 मार्च से 14 मार्च के बीच होगी। इस परीक्षा में शारीरिक रूप से अक्षम 65 अभ्यर्थियों को भी उत्तीर्ण घोषित किया गया है। इन अभ्यर्थियों को पीईटी में शामिल नहीं होना पड़ेगा।
विज्ञापन
आरआरसी इलाहाबाद की ओर से पिछले साल ग्रुप डी के 2691 पदों की भर्ती परीक्षा आयोजित की गई थी। पे-बैंड 5200-20,200 ग्रेड पे 1800 वाली इस परीक्षा में काफी संख्या में अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।
विज्ञापन
अभ्यर्थियों की भारी संख्या को देखते हुए आरआरसी ने भर्ती परीक्षा 02, 09, 16, 23 एवं 30 नवंबर 2014 को इलाहाबाद के साथ कानपुर और आगरा में पांच चरणों में कराई थी। फिलहाल दो माह के बाद आरआरसी ने इस भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है।
परीक्षा परिणाम में कुल 5204 अभ्यर्थियों को परीक्षा पीईटी के लिए कॉल किया गया है। पीईटी 10 मार्च से 14 मार्च तक डीएसए ग्राउंड में होगी। आरआरसी ने पीईटी के लिए पुरुष और महिला अभ्यर्थियों का मानक भी तय कर रखा है।
पुरुष अभ्यर्थियों को जहां चार मिनट 15 सेकंड में एक हजार मीटर की दौड़ लगानी होगी तो वहीं महिला अभ्यर्थियों को 400 मीटर की दौड़ तीन मिनट 15 सेकंड में पूरी करनी होगी।
आरआरसी चेयरमैन संजीव कुमार के मुताबिक शारीरिक रूप से अपंग अभ्यर्थियों का सिर्फ डाक्यूमेंट और मेडिकल चेकअप कराया जाएगा। इन्हें पीईटी में शामिल होने की जरूरत नहीं है।