{"_id":"7b52fc9b46a44cd336cc022185f3514b","slug":"railway-group-c-worker-will-get-promotion","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलकर्मी दशहरे पर पाएंगे दोहरी खुशी","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
रेलकर्मी दशहरे पर पाएंगे दोहरी खुशी
अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Thu, 03 Oct 2013 12:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दशहरे का त्यौहार लाखों रेलकर्मियों के लिए खुशियां लेकर आएगा। दशहरे के मौके पर रेलवे में कार्यरत ग्रुप सी के कर्मचारियों को नई खुशियां मिलेंगी।
रेलवे के ग्रुप डी और सी कर्मचारियों को दशहरे पर दोहरी खुशी मिलने की उम्मीद है। ग्रुप सी के अपेक्स लेवल कर्मचारियों को अपग्रेड कर ग्रुप बी अफसर बनाने की आठ साल पुरानी मांग पूरी करने के लिए रेलवे बोर्ड और वित्त मंत्रालय सहमत हो गए हैं।
इसमें ग्रुप सी के अपेक्स लेवल यानी ग्रेड-पे 4600 रुपये वाले 15 फीसदी कर्मियों को अफसर बनने का मौका मिलेगा। इस अपग्रेडेशन से 3335 पदों को भरने की योजना है। इसके साथ ही कैडर रिस्ट्रक्चरिंग के अपग्रेडेशन को लागू करने के लिए भी रेलवे ने सहमति जताई है। उम्मीद है कि दशहरा तक दोनों आदेश जारी हो जाएंगे।
ग्रुप सी के अपेक्स लेवल कर्मियों के अपग्रेडेशन और कैडर रिस्ट्रक्चरिंग को लेकर रेलवे बोर्ड पहले से ही सहमत है लेकिन वित्त मंत्रालय की रजामंदी न होने से आदेश जारी होने में अड़चन थी।
विज्ञापन
एनएफआईआर के सहायक महामंत्री आरपी सिंह ने दावा किया कि वित्त मंत्रालय ने दोनों मुद्दों पर सहमति जता दी है।
बोर्ड भी इसके आदेश जारी करने पर तैयार हो गया है। कर्मचारी संगठनों और रेलवे में हुए समझौते के मुताबिक ग्रुप सी के ग्रेड-पे 4600 रुपये वाले (15 फीसदी कर्मचारी जो वरिष्ठता क्रम में ऊपर हैं) को अपग्रेड कर ग्रुप बी अफसर बना दिया जाएगा। अभी कर्मचारी इसी पद से सेवानिवृत्त हो जाते हैं। इस रास्ते के खुलने पर ग्रुप बी के हर साल रिक्त होने वाले पदों पर ग्रुप सी कर्मचारियों का अपग्रेडेशन होता रहेगा।
इससे कर्मचारियों के वेतन, भत्तों और पेंशन में काफी फायदा होगा। इसके साथ ही कैडर रिस्ट्रक्चरिंग में भी न्यूनतम ग्रेड-पे वाले कर्मचारियों को छोड़कर ज्यादातर को इसका लाभ मिलेगा। रिस्ट्रक्चरिंग में कर्मचारियों को ग्रेड-पे के हिसाब से कैडर में पदों का चयन होगा।