फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   railway filled up vacaent 1.60 lakh position

रेलवे में 1.60 लाख पदों पर जल्द होगी भर्ती

Tue, 17 Sep 2013 09:32 AM IST
दिल्ली
दिल्ली Updated Tue, 17 Sep 2013 09:32 AM IST
विज्ञापन
railway filled up vacaent 1.60 lakh position
सरकारी नौकरी की चाहत रखने वाले लोगों के लिए एक अच्छी खबर है।
विज्ञापन


जल्द ही रेलवे अपने यहां खाली पड़े लाखों पदों पर भर्ती शुरू करने की योजना बना रहा है।

अगर सबकुछ ठीक रहा तो रेलवे इस बार 1.60 लाख लोगों को रोजगार मुहैया कराएगा।

रेलवे राज्यमंत्री अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि रेलवे बहुत जल्द अपने रिक्त पड़े पदों को भरने के लिए बड़े पैमाने पर भर्तियां करेगा।

उन्होंने कहा कि रेलवे में खाली पड़े पदों को भरने के लिए करीब 1.60 लाख लोगों की जल्द ही भर्ती की जाएगी।

पूर्व रेल मंत्री ममता बनर्जी द्वारा घोषित प्रोजेक्टों में से ज्यादातर के अभी तक शुरू नहीं हो पाने के सवाल पर चौधरी ने कहा कि ममता द्वारा घोषित ज्यादातर प्रोजेक्ट पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल के थे लेकिन हमें इन प्रोजेक्टों को लेने वाला कोई नहीं मिल रहा है।

यदि कोई व्यक्ति या कंपनी सामने आती है तो इन प्रोजेक्टों को शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed