फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   railway bribery mahesh arrange amount

रेलवे घूस कांडः महेश के कहने पर हुआ रकम का इंतजाम

Mon, 06 May 2013 09:21 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Mon, 06 May 2013 09:21 PM IST
विज्ञापन
railway bribery mahesh arrange amount

सीबीआई ने सोमवार को अदालत में कहा कि महेश कुमार ने रेलवे बोर्ड का सदस्य (इलेक्ट्रिकल) बनने के लिए रेलवे में उपकरण की सप्लाई करने वाले कारोबारियों के साथ षड्यंत्र रचा।

विज्ञापन


इसके तहत रेल मंत्री के भांजे और अन्य आरोपियों को रिश्वत दी गई। महेश के इशारे पर ही रकम का प्रबंध और लेनदेन हुआ। अदालत ने मामले का पर्दाफाश करने के लिए महेश को चार दिन के सीबीआई रिमांड पर भेज दिया।
विज्ञापन


इस मामले में अब तक नौ गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। सीबीआई ने बताया कि अभी चंडीगढ़ निवासी अजय गर्ग की तलाश जारी है। फरीदाबाद निवासी सुशील डागा को रविवार को गिरफ्तार किया गया। रेल मंत्री पवन बंसल के भांजे विजय सिंगला समेत आठ पहले से ही रिमांड पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीआई ने सोमवार को महेश को पटियाला हाउस स्थित सीबीआई की विशेष न्यायाधीश स्वर्ण कांता शर्मा के सामने पेश किया।

वरिष्ठ सरकारी अधिवक्ता अक्षय गौतम ने अदालत को बताया कि इस मामले में सबसे ज्यादा फायदा महेश को ही मिलने वाला था। उसके इशारे पर रिश्वत की राशि व्यवसायी संदीप गोयल के जरिए रेल मंत्री के भांजे विजय सिंगला तक पहुंची। उन्होंने कहा कि अभियुक्त जांच में सहयोग नहीं कर रहा है।


जांच अधिकारी ने अदालत में अन्य अभियुक्तों से इस संबंध में हुई बातचीत की सीडी भी पेश की। अदालत ने कहा कि महेश को पहले से गिरफ्तार अन्य अभियुक्तों के साथ बैठाकर पूछताछ जरूरी है। अदालत ने उसे 9 मई को दोपहर तीन बजे पेश करने का आदेश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed