फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Rail passengers will get medical facility

रेल यात्रा के दौरान यात्रियों को मिलेगी चिकित्सा सुविधा

Fri, 26 Oct 2012 11:17 PM IST
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 26 Oct 2012 11:17 PM IST
विज्ञापन
Rail passengers will get medical facility

रेल यात्रा के दौरान अगर आपकी तबीयत बिगड़ जाती है तो आपको अब परेशान नहीं होना पड़ेगा। ट्रेन में रियायती टिकट पर यात्रा कर रहे डॉक्टर आपकी बीमारी का इलाज करेंगे। ट्रेन अधीक्षक के पास यात्रा कर रहे डॉक्टरों की लिस्ट मौजूद होगी।

विज्ञापन


उत्तर रेलवे ने ट्रेन में रियायत का लाभ उठाने वाले डॉक्टरों की लिस्ट तैयार करने का निर्णय लिया है। अगर आपको यात्रा के दौरान किसी तरह की जरूरत महसूस होती है तो ट्रेन अधीक्षक  ट्रेन में सफर कर रहे डॉक्टरों को इलाज के लिए उपलब्ध कराएगा।
विज्ञापन


उत्तर रेलवे के सीपीआरओ नीरज शर्मा ने बताया कि उत्तर रेलवे ने डॉक्टर का यात्रा विवरण प्रिंट करने का निर्णय लिया है। इसके के तहत डॉक्टरों का यात्रा विवरण तैयार किया जाएगा। चार्ट को ट्रेन अधीक्षक को इस आदेश के साथ सौंपा जाएगा कि ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्रियों को चोट लगने, बीमार पड़ने या आपातकालीन स्थिति में तुरंत चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। यह सेवा तत्काल प्रभाव से लागू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि इस संबंध में सफदरजंग अस्पताल के डॉक्टर सौरभ का कहना है कि यात्रा टिकट पर 10 प्रतिशत रियायत के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है। कई बार चक्कर लगाने और रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट देने के बाद ही रियायत का लाभ मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed