{"_id":"2f4e64cae4a6f736aa24447fe16d7ba2","slug":"rail-minister-in-rajasthan-hindi-news-rs","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: रेलवे में सुधार के लिए रेल मंत्री का खास 'प्लान'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
राजस्थान: रेलवे में सुधार के लिए रेल मंत्री का खास 'प्लान'
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर
Updated Thu, 02 Apr 2015 07:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा है कि प्रदेश स्तर पर रेलवे प्लेटफार्मों के सुधार और विकास के लिए राज्य और केन्द्र मिलकर एक कंपनी बनाएंगे। ऐसी कंपनी से होने वाले मुनाफे को राज्य के साथ बांटा जाएगा।
विज्ञापन
एक निजी विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में हिस्सा लेने जयपुर पहुंचे प्रभु ने हवाई अड्डे पर कहा कि जयपुर ही नहीं प्रदेश के सभी स्टेशनों की सूरत बदलने के लिए कंपनी बनाए जाने का फैसला किया गया है।
विज्ञापन
स्टेशनों पर सभी प्रकार के विकास और सफाई व्यवस्था आदि के लिए यह कंपनी काम करेगी। प्लेटफॉर्मों पर निवेश के लिए निजी कंपनियों को आमंत्रित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि राजस्थान में पर्यटन की असीम सम्भावनाएं हैं। इसे ध्यान में रखते हुए आईआरसीटीसी को निर्देश दिए जाएंगे कि वे खासतौर पर ट्यूरिस्ट डेस्टिनेशंस पर ट्रेनों की बेहतर कनेक्टिविटी के लिए ट्रेनें चलाने की सम्भावनाओं को तलाशे।
विज्ञापन