फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Rail loco pilots helps women to give birth during travelling

जनरल कोच में जन्मा बच्चा, फरिश्ते बने रेल कर्मचारी

Mon, 29 Feb 2016 09:17 AM IST
Updated Mon, 29 Feb 2016 09:17 AM IST
विज्ञापन
Rail loco pilots helps women to give birth during travelling

रेलवे की बदइंतजामी पर अकसर सवाल उठाए जाते हैं मगर रविवार को कामाख्या एक्सप्रेस में सफर कर रहीं समस्तीपुर की ज्योति के लिए रेलवे कर्मचारियों ने देवदूत की भूमिका निभाई।

विज्ञापन


जनरल कोच में ज्योति ने सफर के दौरान बच्चे को जन्म दिया। ट्रेन के ईदगाह स्टेशन पहुंचने पर लोको पायलट को इसकी जानकारी हुई। उन्होंने आगरा फोर्ट स्टेशन पर जच्चा बच्चा के इलाज के लिए व्यवस्थाएं कराईं।
विज्ञापन


उपचार के बाद जच्चा, बच्चा इसी ट्रेन से गंतव्य को रवाना हुए।

लोको पायलट के साथ डाक्टरों ने दिखाई तत्परता

Rail loco pilots helps women to give birth during travelling

गांधी धाम से कामाख्या जाने वाली कामाख्या एक्सप्रेस के जनरल कोच में समस्तीपुर बिहार की ज्योति अपने परिवार के साथ सफर कर ही थीं। प्रसव पीड़ा होने पर ईदगाह स्टेशन से पहले उन्होंने बच्चे को जन्म दिया। ट्रेन दोपहर डेढ़ बजे ईदगाह स्टेशन पर आकर रुकी।

तभी लोको पायलट हरिओम भारद्वाज और सह पायलट राजू सैनी को यात्री ने बताया कि जनरल कोच में महिला ने बच्चे को जन्म दिया है। उसकी हालत खराब है। इस पर लोको पायलट ने कंट्रोल रूम को जानकारी दी। ट्रेन को आगरा फोर्ट स्टेशन पर लेकर आए। यहां रेलवे के डाक्टरों की टीम मौजूद थी। इलाज से जच्चा, बच्चा खतरे से बाहर हो गए।

डाक्टरों ने उन्हें रेलवे अस्पताल में भर्ती कराए जाने की बात कही, लेकिन महिला के पति ने इनकार कर दिया। वे अपने घर जाना चाहते थे। इसके बाद रेलवे के कर्मचारियों ने प्रसूता को फल, दूध वगैरह उपलब्ध कराए। इस कारण ट्रेन करीब आधा घंटे तक स्टेशन पर खड़ी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed