फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   rail fares could rise again

फिर महंगाई की मार, बढ़ सकता है रेल किराया

Wed, 06 Feb 2013 12:49 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 06 Feb 2013 12:49 PM IST
विज्ञापन
rail fares could rise again

महंगाई की मार झेल रही जनता पर एक बार फिर रेल किराये में बढ़ोतरी का चाबुक चलने वाला है। डीजल की कीमतें बढ़ने के बाद रेलवे फिर से रेल किराया बढ़ाने की योजना बना रहा है।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक रेलवे एसी- थर्ड क्लास, चेयर कार और स्लीपर क्लास में किराया बढ़ा सकता है। रेल मंत्रालय ने रेल बजट में 3 से 5 पैसे प्रति किलोमीटर तक रेल किराया बढ़ाने का फैसला किया है। गौरतलब है कि पिछले शनिवार को ही रेल मंत्री पवन बंसल ने दोबारा किराया बढ़ाने के संकेत दिए थे। 26 फरवरी को पेश किए जा रहे रेल बजट में किराया बढ़ोतरी की घोषणा संभावित है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पहले जो भी किराया बढ़ा था, वह रेलवे की ऑपरेशनल जरूरतों के लिए था। अब संसाधनों को दुरुस्त करने के लिए इसे बढ़ाए जाने पर विचार किया जा रहा है। वहीं, डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की वजह से भी इसके अलावा कोई और विकल्प नहीं बचा है। उन्होंने कहा कि मजबूरी में रेल मंत्रालय को ऐसा फैसला लेना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अक्तूबर, 2012 में रेल मंत्री बनने वाले चंडीगढ़ के सांसद पवन बंसल केवल तीन माह के कार्यकाल में ही दूसरी बार किराया बढ़ाने की तैयारी में हैं। इससे पहले 22 जनवरी से किराए में दो से लेकर दस पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed