{"_id":"e6ac879a-61ff-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"rail-fares-could-rise-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई की मार, फिर बढ़ सकता है रेल किराया","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
महंगाई की मार, फिर बढ़ सकता है रेल किराया
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 19 Jan 2013 11:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेल किराए में बढ़ोत्तरी कर यात्रियों को महंगाई का पहला डोज देने के बाद रेल मंत्री पवन बंसल ने एक बार फिर किराया बढ़ाने के संकेत दिए हैं। बंसल ने कहा कि डीजल की कीमतें बढ़ने के बाद हालात की समीक्षा की जाएगी और अगर जरूरत पड़ी तो रेल का किराया फिर से बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन
जयपुर में चल रहे कांग्रेस के चिंतन शिविर में हिस्सा लेने आए रेल मंत्री पवन बंसल ने कहा कि डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का असर रेल किराए पर भी पड़ेगा। उन्होंने कहा कि डीजल की बढ़ी कीमतों के बाद रेल किराए और माल भाड़े की समीक्षा की जाएगी। डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी का असर माल भाड़े पर भी पड़ सकता है।
विज्ञापन
हाल ही में रेल मंत्री पवन बंसल ने रेलवे की प्रत्येक श्रेणी के किराए में वृद्धि की घोषणा की थी। गौरतलब है कि सरकार ने गुरुवार को डीजल की कीमतें बाजार के हवाले कर दी थी। इस फैसले के तुरंत बाद तेल कंपनियों ने डीजल के दामों में 50 पैसे प्रति लीटर का इजाफा कर दिया था।
विज्ञापन