फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   rail fare increases from january 21

रेल सफर हुआ महंगा, नया किराया 21 जनवरी से

Wed, 09 Jan 2013 06:59 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 09 Jan 2013 06:59 PM IST
विज्ञापन
rail fare increases from january 21

रेल मंत्रालय ने करीब 10 साल बाद रेलवे की सभी श्रेणियों में किराया बढ़ा दिया है। रेल मंत्री पवन कुमार बंसल ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए किराये में बढ़ोतरी की जानकारी दी। किराए की बढ़ी हुई दरें 21 जनवरी से प्रभावी हो जाएंगी।

विज्ञापन


रेल मंत्री ने बताया कि रेलवे का घाटा लगातार बढ़ता जा रहा है। इस घाटे को कम करने के लिए रेल किराया बढ़ाना जरूरी हो गया था। उन्होंने बताया कि बढ़े हुए किराए से होने वाली आय का इस्तेमाल रेलवे की सुविधाएं बढ़ाने में किया जाएगा।
विज्ञापन


बढ़ी हुई दरों के मुताबिक सेकेंड क्लास का किराया दो पैसे प्रति किमी, स्लीपर क्लास का किराया 6 पैसे प्रति किमी और एसी चेयर कार का किराया 10 पैसे प्रति किमी बढ़ा दिया गया है। थर्ड एसी का किराया 10 पैसे प्रति किमी और सेंकेंड एसी का किराया 6 पैसे प्रति किमी बढ़ा दिया गया है। वहीं, फर्स्ट एसी के किराये में 10 पैसे प्रति किमी की वृद्घि की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेल मंत्री ने यह भी कहा कि इस वृद्घि के बाद बजट के दौरान रेल किराये में बढ़ोतरी नहीं की जाएगी। बढ़ी हुई दरें लागू होने के बाद एक हजार किमी तक के किराए में 60 से 100 रुपए तक वृद्घि होगी। उदाहरण के लिए दिल्ली से पटना तक स्लीपर क्लास के लिए अब 415 रुपए देने पड़ेंगे, जबकि पहले यह किराया 355 रुपए था।


वहीं, थर्ड एसी के लिए अब 1,099 रुपए देने पड़ेंगे, जबकि पहले इसके लिए 999 रुपए देने पड़ते थे। सेकेंड एसी के लिए 1,590 रुपए देने होंगे, जबकि पहले 1,490 रुपए देने पड़ते थे। फर्स्ट एसी के लिए 2,585 रुपए देने होंगे, जबकि पहले इस यात्रा के लिए 2,555 रुपए देने पड़ते थे।

किस श्रेणी में कितनी बढ़ोतरी
:- सेकेंड क्लास साधारण शहरी क्षेत्र (सब-अर्बन) - 2 पैसा प्रति किलोमीटर
:- सेकेंड क्लास साधारण ग्रामीण क्षेत्र (नॉन सब-अर्बन) - 3 पैसा प्रति किलोमीटर
:- सेकेंड क्लास मेल एक्सप्रेस ट्रेन - 4 पैसा प्रति किलोमीटर
:- स्लीपर क्लास - 6 पैसा प्रति किलोमीटर
:- एसी चेयर कार - 10 पैसा प्रति किलोमीटर
:- एसी 3 टियर- 10 पैसा प्रति किलोमीटर
:- एसी 2 टियर- पहले 15 पैसा प्रति किलोमीटर बढ़ा था और अब 6 पैसा प्रति किलोमीटर बढ़ाया गया
:- एसी फर्स्ट क्लास - पहले 10 पैसा प्रति किलोमीटर बढ़ा था और अब 3 पैसा प्रति किलोमीटर बढ़ाया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed