फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   rail e-tickets to cost more

एक अप्रैल से महंगा हो जाएगा ई-टिकट

Mon, 25 Mar 2013 08:42 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो
लखनऊ/ब्यूरो Updated Mon, 25 Mar 2013 08:42 AM IST
विज्ञापन
rail e-tickets to cost more

ऑनलाइन रेलवे टिकट कराने वाले यात्रियों को अब सर्विस टैक्स भी देना होगा।

विज्ञापन


यह टैक्स अभी तक भारतीय रेल खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) खुद चुका रहा था, लेकिन पहली अप्रैल से यात्रियों से इसकी वसूली होगी।

स्लीपर श्रेणी के दस रुपये के सर्विस चार्ज पर 1.23 रुपये सर्विस टैक्स और एसी श्रेणी के 20 रुपये के सर्विस चार्ज पर 2.46 रुपये सर्विस टैक्स है।

निगम अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2012 के मध्य में केंद्र सरकार की ओर से विभिन्न सेवाओं पर सर्विस टैक्स लगाया गया था।

इन सेवाओं में रेल यात्रियों पर कर भी शामिल थी। इसके तहत आरक्षण काउंटर से बुक होने वाले टिकटों पर तो यात्रियों से सर्विस टैक्स वसूला जा रहा था, जबकि निगम ऑनलाइन टिकटों पर यह कर नहीं ले रहा था।


इससे आईआरसीटीसी को ढाई करोड़ रुपये से अधिक अपनी जेब से देने पड़े हैं। निगम ने तय किया है कि अब ई-टिकट कराने वाले यात्रियों से सर्विस टैक्स वसूला जाएगा। यह टैक्स पहली अप्रैल से जारी होने वाले टिकटों पर लगेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed