फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Rail Survey 2014 Sadananda Gowda to present budget

पहले रेल बजट में किसे क्या मिला?

Wed, 09 Jul 2014 12:56 AM IST
Updated Wed, 09 Jul 2014 12:56 AM IST
विज्ञापन
Rail Survey 2014 Sadananda Gowda to present budget

बजट पेश करने से पहले गौड़ा ने ट्वीट करके बताया कि हम लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे। गौड़ा बोले की बजट पर प्रशंसा और आलोचना दोनों का स्वागत रहेगा।

विज्ञापन


अपने पहले बजट में गौड़ा ने महिला सुरक्षा को लेकर भी जोर दिया और कहा कि अभी तक रेल मंत्रालय राजनीति का शिकार हुआ है।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसदीय दल की बैठक में सांसदों को सदन में तैयार होकर आने के लिए कहा। मोदी ने कहा कि सांसद बहस के लिए तैयार रहें।
विज्ञापन

ए-1 स्टेशन पर वाईफाई सुविधा

Rail Survey 2014 Sadananda Gowda to present budget

नरेंद्र मोदी सरकार का पहला रेल बजट पेश किया जा चुका है। रेल मंत्री सदानंद गौड़ा के पहले बजट भाषण में तोहफों की बरसात भी हुई है और कई क्षेत्रों को निराशा भी हाथ लगी है।

अपने बजट भाषण्‍ा में रेल मंत्री ने कहा‌ कि भारतीय रेल को अगले पांच सालों में कागजरहित बनाने की योजना है। रेल कर्मचा‌रियों के बच्चों को शिक्षा प्रदान करने के लिए योजना बनाई जाएगी।

रेल मंत्री ने क‌हा कि रेलवे की भूमि का उपयोग कर संसाधन जुटाने पर विचार किया जाएगा। रेल आरक्षण प्रणाली को अपडेट कर एक मिनट में 7200 टिकटों की बुकिंग संभव बनाई जाएगी। रेलमंत्री ने क‌हा कि ए-1 स्टेशन पर वाईफाई सुविधा दी जाएगी।

भारतीय रेलवे डीजल की खपत का 5 फीसदी बॉयोडीजल के रूप में करेगी। पूर्वोत्तर में 23 परियोजनाएं हैं, जिसमें 11 राष्ट्रीय परियोजनाएं हैं। रेल मंत्री ने कहा कि इन योजनाओं के लिए अधिक धन आवंटित किया जाएगा। रेल मंत्री ने कहा कि देश के कई शहरों के बीच हाइ स्पीड ट्रेन चलाई जाएंगी। रेलवे दूध के लिए नए तरह कि डिब्बों को निर्माण करेगा।

अनमैन्ड रेलवे क्रॉसिंग के लिए 1780 करोड़ रुपए

Rail Survey 2014 Sadananda Gowda to present budget

रेल मंत्री ने कहा कि रेलवे आने वाले समय में इंजीनियरिंग के छात्रों को गर्मियों में इंटर्नशिप की सुविधा देगा। रेल मंत्री ने बताया कि अनमैन्ड रेलवे क्रॉसिंग को खत्म करने के लिए 1780 करोड़ रुपए आवंटित किया गए हैं।

रेल मंत्री ने कहा कि रेलवे की हेल्थ यूनिट और अस्पतालों से हॉस्पिटल मैनेजमेंट इफांर्मेशन सिस्टम को जोड़ा जाएगा। रेल मंत्री ने कहा कि ट्रेन में और रेलवे स्टेशनों पर आरओ के पानी की सुविधा दी जाएगी।

रेलमंत्री ने कहा कि 18 नई रेलवे लाईनों को सर्वेक्षण किया जाएगा। मुंबई गोरखपुर के बीच जनसाधारण एक्सप्रेस चलाई जाएगी। 27 नई एक्सप्रेस ट्रेनें चलाई जाएंगी।

विज्ञापन

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई विशेष गाड़ियां

Rail Survey 2014 Sadananda Gowda to present budget

रेल मंत्री ने क‌हा कि बुलेट ट्रेन के लिए मुंबई अहमदाबाद रेलवे ट्रैक को पहले से चिन्हित किया गया है। उन्होंने क‌हा कि प्रमुख शहरों को जोडने के लिए हीरक चतुर्भुज योजना शुरू किया जाएगा।

रेल मंत्री ने कहा कि बुजुर्गों के लिए स्टेशनों पर बैटरी वाली कार चलाई जाएगी। रेल मंत्री ने सुरक्षा के लिए कई उपायों की घोषणा रेल बजट में की है।

महिलाओं की सुरक्षा के ‌लिए महिला सि‌पाहियों की भर्ती की जाएगी। स्टेशनों के चारों ओर चार‌‌दिवारी का निर्माण किया जाएगी। रेल मंत्री ने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई विशेष गाड़ियां चलाई जांएगीं। मोबाइल फोन और डाकघर से टिकट बुकिंग को लोकप्रिय बनाया जाएगा।

रेलवे को एफडीआई की आवश्यकता है

Rail Survey 2014 Sadananda Gowda to present budget

रेलमंत्री ने क‌‌हा‌ कि अगले 10 सालों तक रेलवे को हर साल 50,000 करोड़ रुपए की जरूरत है। उन्होंने कहा कि दवाएं शुरू में कड़वी लग सकती हैं लेकिन अंत में अमृत जैसी होती हैं। फिलहाल रेलवे को मैनेज करने में ही हमारा संसाधन बर्बाद हो रहा है।

रेलवे एक रुपए कमाने में 94 पैसे खर्च करता है। हमे केवल 6 पैसे का लाभा होता है। रेलवे को एफडीआई की आवश्यकता है।

रेल मंत्री ने यात्री और माल भाड़े में वृद्घि नहीं की है। रेलमंत्री ने कहा कि खानपान सेवाओं में सुधार के लिए रेलवे में रेडी टू इट भोजन परोस जाएंगे। 

गौड़ा ने नरेंद्र मोदी को धन्यवाद द‌िया

Rail Survey 2014 Sadananda Gowda to present budget

सदांनद गौड़ा ने अपने बजट भाषण की शुरुआत में प्रधानंमत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद खुद को रेल मंत्री बनाने के लिए धन्यवाद ‌दिया है। उन्होंने कहा कि रेलवे भारत की अर्थव्यवस्‍था की आत्मा है।


गौड़ा ने कहा कि रेलवे को बेहतर बनाने के लिए कई सुझाव मिले हैं। ‌रेल बजट में उन्हें शामिल करने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा‌ कि 1 करोड़ 30 लाख यात्री रोजाना रेल से सफर करते हैं।

रेल मंत्री ने कहा‌ कि हमारा लक्ष्य विश्व का सबसे बड़ा मालवाहक करियर बनना है। हम अपनी सामाजिक और वाणज्यिक जिम्‍मेदारियां का निर्वहन करेंगे। रेलमंत्री ने कहा क‌ि पिछली सरकार में लोकलुभावान योजनाओं के नाम पर पैसे के बर्बादी हुई।

लोकसभा में रेल बजट पेश

Rail Survey 2014 Sadananda Gowda to present budget

नरेंद्र मोदी सरकार का पहला रेल बजट संसद में पेश किया जा रहा है। केंद्रीय रेल मंत्री सदानंद गौड़ा बजट भाषण पढ़ रहे हैं।

सदन में गृह‌मंत्री राजनाथ ‌सिंह मोदी सरकार के कई वरिष्ठ मंत्री मौजूद हैं। रेल बजट और आम बजट सामन्यतः फरवरी महीने के अंतिम सप्ताह या मार्च के पहले सप्ताह में पेश किया जाता है।

हालांकि चुनावी वर्ष होने के कारण उस अ‌वधि में इस बार अंतरिम बजट पेश किया गया था। मोदी सरकार की ओर से रेल मंत्री सदानंद गौड़ा वित्त वर्ष 2014-15 के लिए रेल बजट पेश कर रहे हैं।

सदन में पहुंचे सदानंद गौड़ा

Rail Survey 2014 Sadananda Gowda to present budget

सदन में रेल बजट पेश करने के ल‌िए रेल मंत्री सदानंद गौड़ा और रेल राज्यमंत्री मनोज स‌िन्हा पहुंच गए हैं। हाथ में बजट की अटैची ल‌िए दोनों मंत्री पहुंचे हैं। दोपहर 12 बजे रेल मंत्री सदन में बजट को पेश करेंगे।

इस रेल बजट के जरिए मोदी सरकार रेलवे का चेहरा बदलने की शुरुआत कर सकती है। पहले बजट में मोदी सरकार नई घोषणाओं के साथ कड़े कदम उठाने का ऐलान भी कर सकती है।

रेलमंत्री सदानंद गौड़ा का बजट भाषण सुनने उनकी पत्नी दत्ती गौड़ा भी संसद पहुंची हैं। संसद के बाहर म‌ीडिया से अपनी उम्मीदें साझा करते हुए उन्होंने कहा कि रेल बजट में महिलाओं की सुरक्षा को भी तरजीह दी जानी चाहिए।

रेल मंत्री ने द‌िए बुलेट ट्रेन के संकेत

Rail Survey 2014 Sadananda Gowda to present budget

रेल बजट पेश करने से पहले सदानंद गौड़ा ने पत्रकारों से बातचीत में साफ इशारा कर द‌िया क‌ि भारत में भी बुलेट ट्रेन का सपना साकार हो सकता है। रेल मंत्री गौड़ा ने इसके साफ तौर पर संकेत द‌िए।

सदानंद गौड़ा ने कहा क‌ि जापान और चीन में बुलेट ट्रेन चल सकती है तो भारत में क्यों नहीं। आगे गौड़ा ने रेलवे की बदहाल स्थ‌ित‌ि पर कहा क‌ि इसमें सुधार की जरूरत है और इसके ल‌िए वाज‌िब कदम उठाए जाएंगे।

आज दोपहर बारह बजे रेल मंत्री सदन में अपना पहला रेल बजट पेश करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed