फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   rail attendant lodges fir against UP minister azam khan for assaulting him

आजम खान पर रेल कर्मचारी को पीटने का आरोप

Fri, 21 Dec 2012 11:57 AM IST
अमृतसर/ब्यूरो
अमृतसर/ब्यूरो Updated Fri, 21 Dec 2012 11:57 AM IST
विज्ञापन
rail attendant lodges fir against UP minister azam khan for assaulting him

उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान पर अमृतसर-हावड़ा मेल के कोच अटेंडेंट ने मारपीट करने का आरोप लगाया है। उसका आरोप है कि रामपुर स्टेशन के पास मंत्री ने न सिर्फ मारपीट की बल्कि कान पकड़कर उठक-बैठक भी कराई।

विज्ञापन


पश्चिम बंगाल निवासी निर्मल मुर्मू ने अमृतसर जीआरपी थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि आजम खान ने ट्रेन में ड्यूटी के समय उसके साथ मारपीट की। शिकायत में उसने बताया कि वह 18 दिसंबर को अमृतसर-हावड़ा मेल (13005) में ड्यूटी पर था। ट्रेन के एसी फर्स्ट क्लास कोच में आजम खान लखनऊ से रामपुर के लिए सवार हुए।
विज्ञापन


मुर्मू ने बताया कि आजम खान ने उसको बुलाया और सीट को लेकर मारपीट शुरू कर दी। घटना रामपुर स्टेशन के पास घटित हुई। उसका आरोप है कि मंत्री ने बिना कुछ कहे पहले तो उसके गाल पर थप्पड़ मारे और इसके बाद 50 बार कान पकड़वा कर उठक-बैठक करवाई। इस घटना की शिकायत वह रामपुर में नहीं कर पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना जीआरपी इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कल्याण ने बताया कि बुधवार को अमृतसर-हावड़ा मेल के अटेंडेंट निर्मल मुर्मू ने आजम खान द्वारा मारपीट किए जाने की शिकायत दी है। चूंकि घटना उनके कार्यक्षेत्र में नहीं घटी है, इसलिए उसने डीडीआर बनाकर रामपुर जीआरपी को भेज दी है और साथ ही अपने उच्च अधिकारियों को भी सूचित कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed