फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Raid at Engineer's house in Indore; Property worth more than 20 Crores Seized

एक और काले कुबेर का खुलासा, दौलत 20 करोड़

Tue, 16 Dec 2014 08:16 PM IST
Updated Tue, 16 Dec 2014 08:16 PM IST
विज्ञापन
Raid at Engineer's house in Indore; Property worth more than 20 Crores Seized

मध्यप्रदेश के इंदौर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें ग्रामीण अभियान्त्रिकी विभाग के एक इंजीनियर के पास 20 करोड़ रुपए से भी अधिक की संपत्ति पाई गई है। सोमवार को जबलपुर लोकायुक्त ने जब इंजीनियर सयेद शौकत अली के घर पर छापा मारा तो उसके पास 20 करोड़ रुपए से भी अधिक की संपत्ति होने का खुलासा हुआ।

विज्ञापन


इस समय अली की पोस्टिंग बालाघाट में है और घर इंदौर में विजय नगर के स्कीम नंबर 54 में है। अली की सिर्फ एक साल बाद ही रिटायर होने वाले थे। इंदौर के साथ-साथ अली के बालाघाट और छिंदवाड़ा के घरों पर भी छापे मारे गए।
विज्ञापन


प्राथमिक छानबीन के दौरान लोकायुक्त के लोगों ने स्कीम नंबर 54 के बंगले पर छापा मारा और दो प्लॉट, 3 गाड़ियां, 3 बाइक, बैंक पॉलिसी और लॉकर के पेपर जब्त किए। ये तीनों कारें बाहर से इंपोर्ट की गई थीं और बंगले की पिछले हिस्से में खड़ी की गई थीं। छापे में पता चला कि अली छिंदवाड़ा स्थित एक इंजीनियरिंग कॉलेज का मालिक भी है। इस कॉलेज के पेपर भी अली से जब्त किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

गहने और कैश भी हुआ बरामद

Raid at Engineer's house in Indore; Property worth more than 20 Crores Seized

जबलपुर लोकायुक्त के अधीक्षक पदम विलोचन शुक्ला ने कहा कि उनके पास इंजीनियर अली के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की एक शिकायत आई थी, जिसके बाद यह छापा मारा गया। लोकायुक्त अधीक्षक के अनुसार जब अली को बड़वानी में भेजा गया था, तभी से वह गलत तरीके से पैसे कमा रहा है। लोकायुक्त की टीम सुबह 6.30 बजे ही अली के घर पहुंच गई थी। सर्च ऑपरेशन दोपहर बाद तक चला।

शुक्ला के अनुसार अली के पास से 2400 स्क्वायर फुट में बना बंगला, महालक्ष्मी नगर और तुलसी नगर में 1500 स्क्वायर फुट के दो प्लॉट, तीन कारें, इंदौर से 1.5 लाख रुपए कैश, छिंदवाड़ा से 75000 रुपए कैश, छिंदवाड़ा में एक इंजीनियरिंग कॉलेज, दो बसें और सोने-चांदी की ज्वैलरी बरामद की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed