फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   rahul will not be pm candidate before lok sabha elections

राहुल नहीं, सोनिया की अगुवाई में कांग्रेस लड़ेगी चुनाव

Wed, 10 Jul 2013 12:16 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Wed, 10 Jul 2013 12:16 AM IST
विज्ञापन
rahul will not be pm candidate before lok sabha elections

कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनाव में राहुल बनाम मोदी का रंग देने के भाजपा के मंसूबों पर पानी फेरने का मन बना लिया है।

विज्ञापन


इसके लिए उसने पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी को गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के मुकाबले प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित नहीं करने का फैसला किया है।

हालांकि भाजपा लगातार मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करने का संकेत दे रही है, मगर कांग्रेस ने सोनिया गांधी की अगुवाई में ही चुनावी ताल ठोंकने का फैसला कर लिया है।
विज्ञापन


अगर भाजपा मोदी को चुनाव से पहले प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित कर भी देती है तब भी कांग्रेस उनके खिलाफ राहुल का नाम आगे नहीं करेगी। कांग्रेस अपने इस फैसले के बचाव में अपनी पार्टी और संसदीय लोकतंत्र की परंपराओं का हवाला दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल भाजपा पिछले कुछ समय से 2014 के चुनावी जंग को मोदी बनाम राहुल बनाने की कोशिशों में जुटी है। जबकि कांग्रेस नहीं चाहती कि आगामी लोकसभा चुनाव मोदी और राहुल पर पूरी तरह केंद्रित हो जाए।

कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनने में अब भी राहुल ने अपनी ओर से दिलचस्पी नहीं दिखाई है। ऐसे में पार्टी के रणनीतिकारों ने चुनाव से पहले किसी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार न बनाने का फैसला किया है।

इस बारे में पार्टी महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा कि पार्टी को अपनी और संसदीय प्रजातंत्र की परंपराओं की चिंता है।

चाहे लोकसभा का चुनाव हो या फिर विधान सभा का, पार्टी ने कभी चुनाव से पहले प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। क्योंकि संसदीय प्रजातंत्र में जीते हुए प्रतिनिधि ही अपने नेता का चुनाव करते हैं।

उन्होंने कहा कि हम पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी की अगुवाई में चुनाव मैदान में उतरेंगे। चुनाव के बाद जीते हुए प्रतिनिधि अपना नेता चुनेंगे। इस दौरान दिग्विजय ने भाजपा पर कटाक्ष भी किया।

उन्होंने कहा कि यह भाजपा का अधिकार है कि वह किसे और कब प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाती है। मगर चुनाव से पहले उम्मीदवार की घोषणा अमेरिका की राष्ट्रपति प्रणाली वाले प्रजातंत्र में ही होता है।

एक सवाल के जवाब में पार्टी महासचिव ने कहा कि 2009 के लोकसभा चुनाव से पहले जरूर मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया गया था। मगर तब स्थिति दूसरी थी।

इसके अलावा कांग्रेस ने कभी भी चुनाव से पहले न तो मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा की है और न ही प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार की ही।

उल्लेखनीय है कि भाजपा आगामी लोकसभा चुनाव को मोदी बनाम राहुल बनाने की पूरी कोशिश कर रही है। इसी रणनीति के तहत मोदी को चुनाव अभियान समिति की कमान देने से पहले पार्टी की सर्वाधिक ताकतवर इकाई संसदीय बोर्ड में भी जगह दी गई।


मगर कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि चूंकि राहुल फिलहाल प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनने के लिए तैयार नहीं है, इसलिए पार्टी ने बिना किसी चेहरे के चुनावी वैतरणी में उतरने का फैसला किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed