फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   rahul told how congress will be strong again.

राहुल ने बताया, कैसे मजबूत होगी कांग्रेस?

Wed, 29 Oct 2014 08:54 AM IST
Updated Wed, 29 Oct 2014 08:54 AM IST
विज्ञापन
rahul told how congress will be strong again.

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि लगातार चुनावी हार के बाद पार्टी को संगठन चुनाव के जरिए पुनर्जीवित कर फिर से खड़ा किया जाना चाहिए।

विज्ञापन


उन्होंने सभी प्रदेश कांग्रेस इकाइयों के अध्यक्षों से कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए चुनाव एक बेहतर मौका है। इसके जरिए नए लोगों को सामने लाकर पार्टी का आधार मजबूत किया जाए।
विज्ञापन

 
साथ ही राहुल गांधी ने कांग्रेस नेताओं को कहा है कि हमें पार्टी का सदस्यता अभियान सिर्फ संख्या बल के आधार पर बढ़ा चढ़ाकर दिखाने की जरूरत नहीं है। अगर कम संख्या में ही मगर सही और सच्चे व्यक्ति को पार्टी का सदस्य बनाया जाता है तो यह पार्टी के लिए बेहतर साबित होगा। उन्होंने फर्जी सदस्यता से पार्टी नेताओं को परहेज करने के लिए सख्त निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को राहुल ने सभी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षों और प्रभारी महासचिवों की बैठक को संबोधित किया। राहुल ने बैठक में कहा कि पार्टी के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मुल्लापल्ली रामाचंद्रन को निष्पक्ष चुनावों के लिए पूरे अधिकार दिए गए हैं।

संगठन चुनाव की प्रक्रिया सभी राज्यों में पहले से ही चल रही है। ये प्रक्रिया 31 दिसंबर तक चलेगी। प्रक्रिया का समापन अगले साल पार्टी अध्यक्ष चुनाव से ही होगा।

हार की वजह कांग्रेस का कमजोर संगठन

rahul told how congress will be strong again.

लोकसभा और विधानसभा चुनाव में हार की सबसे बड़ी वजह कांग्रेस का कमजोर संगठन होना ही रहा है। बिहार और उत्तर प्रदेश में पार्टी को सिर्फ इसलिए ही हार मिली क्योंकि इन दोनों राज्यों में कांग्रेस का संगठन बचा ही नहीं है।

संगठन के नाम पर कुछ पदाधिकारी प्रदेश कांग्रेस को चला रहे हैं। जमीनी कार्यकर्त्ता दूसरी पार्टियों में जा चुके हैं। राहुल ने बैठक में इसी बात पर जोर देते हुए कहा कि अगर संगठन मजबूत होगा तो चुनाव में पार्टी की स्थिति भी मजबूत होगी।

महाराष्ट्र और हरियाणा के चुनाव में हार के बाद राहुल पहली बार कांग्रेस नेताओं से मिल रहे थे। वहीं कांग्रेस महासचिव जनार्दन द्विवेदी ने कहा कि संगठन चुनाव में आम सहमति होती है तो चुनाव नहीं होंगे और अगर आम सहमति नहीं होती तो चुनाव होंगे।

पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम के गैर कांग्रेसी व्यक्ति के कांग्रेस अध्यक्ष होने की बात कहने को लेकर द्विवेदी ने कहा कि इन मुद्दों पर बैठक में कोई बात नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed